Categories: CricketIPL

IPL में CSK के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स जिसने आईपीएल की ट्राफी को 3 बार जीता है, उसके खिलाफ खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी हमेशा अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है, जिससे उसको तो आत्मविश्वास मिले ही साथ ही टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन भी कर सके।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास आईपीएल के पहले सीजन से एक से एक शानदार विस्फोटक बल्लेबाज टीम में मौजूद थे, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को आसानी से ध्वस्त कर सकते हैं, जिस कारण उनके खिलाफ किसी भी बॉलर्स के लिए आसान नहीं कहा जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे भी गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – जहीर खान

भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान जिन्होंने हर स्तर पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने साल 2013 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ मैच में 2 ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।


2 – हरभजन सिंह

 

एक और भारतीय दिग्गज़ ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह जो मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का ही हिस्सा हैं, उन्होंने साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 18 रन देकर आधी टीम को ऑउट कर दिया था।


1 – सोहेल तनवीर

पाकिस्तान टीम के पूर्व बायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सोहेल तनवीर जो पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, उन्होंने पूरे सीजन शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच में सोहेल तनवीर ने अपने 4 ओवरो की गेंदबाजी में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago