इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा तो हैं, लेकिन एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी है। आरसीबी के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनिंग खिलाड़ी टीम में मौजूद होते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम एकसाथ मिलकर कम ही प्रदर्शन करते हुए देखी गयी है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का बल्लेबाजी क्रम देखा जाए तो उसमें शुरु से ही टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ माने जाने वाले खिलाड़ी देखने को मिलते हैं, इसके अलावा वर्ल्ड क्रिकेट 2 बड़े दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और एबी डी विलियर्स इस बल्लेबाजी क्रम को और भी अधिक मजबूत बनाने का काम करते हुए दिखाई देते हैं, जिस कारण किसी भी गेंदबाज के लिए इस टीम के खिलाफ गेंदबाजी करना आसान काम नहीं दिखता है, लेकिन हमें कुछ गेंदबाजो से एक मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला है और हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – धवल कुलकर्णी
मध्यम गति के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी जो नयी के गेंद के साथ दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए अधिक पहचाने जाते हैं, वह साल 2016 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस टीम का हिस्सा थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ एक मैच में धवल कुलकर्णी ने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।
2 – मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान टीम के दिग्गज़ खिलाड़ी माने जाने वाले ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का जलवा आईपीएल में भी सभी को देखने को मिला है, जिसके बाद साल 2019 के आईपीएल सीजन में नबी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
1 – आशीष नेहरा
भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जिन्होंने एक समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी का नेतृत्व भी किया है। नेहरा ने साल 2015 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ मुकाबले में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…