इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले हर एक खिलाड़ी को कोई ना कोई पसंदीदा टीम जरुर होती है, जिसके खिलाफ उनको रन बनाना सबसे ज्यादा पंसद होता है, जिस कारण आप हर सीजन में उस खिलाड़ी को मैच में एक अलग आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए देखते हैं। हमने कई बार देखा है, कि कोई एक खिलाड़ी भले ही उस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ना दिख रहा हो लेकिन इसके बावजूद वह उस टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखता है।
आईपीएल ट्राफी को 3 बार अपने नाम पर करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर बल्लेबाज उनके खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करता है, लेकिन उसमें से कुछ को ही सफलता मिलतेे हुए देखी जा सकती है, जिसके बाद हम आपको सीएसके के खिलाफ सबसे शानदार औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – शिखर धवन
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला हमने आईपीएल में भी बोलते हुए देखा है। धवन जो दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए वर्तमान में खेल रहे हैं, वह सनराइजर्स हैदराबाद और मुम्बई इंडियंस टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। शिखर धवन को सीएसके के खिलाफ बल्लेबाजी करने में सबसे अधिक मजा आता है और इसी कारण उन्होंने इस टीम के खिलाफ आईपीएल में 21 मैच खेलते हुए 35.61 के औसत के साथ रन बनाये हैं।
2 – रोहित शर्मा
मुम्बई इंडियंस की किस्मत को अपनी कप्तानी में पूरी तरह से बदलने वाले एक और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है। रोहित जो एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में बेहद सफल माने जाते हैं, वह बल्लेबाज के तौर पर भी उतना ही सफल हैं। रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 पारियों में 29.38 के औसत के साथ रन बनाये हैं।
1 – विराट कोहली
मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की कप्तानी करते हुए दिख जाते हैं, भले ही वह अपनी टीम को एक भी आईपीएल ट्राफी ना जिता सके हों लेकिन कोहली ने हर सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 पारियों में 37.35 के औसत के साथ रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…