Categories: CricketIPL

IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

क्रिकेट के खेल में खेलने वाले खिलाड़ियों की कोई ना कोई एक पसंदीदा टीम होती है, जिनके खिलाफ उन्हें खेलने में सबसे अधिक मजा आता है और हमने यह हमेशा होते हुए देखा है, जिसमें उदाहरण के तौर पर विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फार्मेट में प्रदर्शन देखा जाए तो वह बाकी टीमों के मुकाबली कहीं अधिक शानदार दिखेगा जिससे साफ पता चलता है, कि वह कंगारुओं के खिलाफ एक अलग मानसिकता के साथ खेलने उतरते हैं।

उसी तरह से बॉलर्स को भी कुछ टीमों के खिलाफ गेंदबाजी करने में सबसे अधिक मजा आता है, जिस कारण वह उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। आईपीएल में भी हमें ऐसा ही होत दिखा है, जिसके बाद हम आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

3 – संदीप शर्मा (21 विकेट)

एक युवा मध्यम गति का तेज गेंदबाज जिसको नयी गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराने की कला अच्छी तरह से पता हो संदीप शर्मा जो आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का एक समय काफी अहम हिस्सा थे, जिसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य बन गए। संदीप शर्मा को आईपीएल में हमेशा आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी करने में बेहद मजा आया है और इसी कारण उन्होंने इस टीम के खिलाफ 12 मैचो में 21 विकेट अपने नाम पर किए हैं।


2 – हरभजन सिंह (23 विकेट)

ऑफ स्पिनर हभजन सिंह जो आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों का हिस्सा रहे हैं, जिसमें पहले वह मुम्बई इंडियंस का और अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे जायेंगे। हरभजन सिंह को आरसीबी के खिलाफ खेलने में बेहद मजा आता है और इसी कारण 22 मैचो में उन्होंने 23 विकेट हासिल किए हैं।


1 – आशीष नेहरा (23 विकेट)

भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जिन्होंने आईपीएल के शुरुआती सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है, वह आरसीबी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें इनके खिलाफ भी खेलने का मौक मिला जिसमें नेहरा ने 13 मैचो में आरसीबी के खिलाफ 23 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago