इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व क्रिकेट की एकमात्र ऐसी टी20 लीग जिसे आईसीसी के सालाना कलैंडर में भी जगह मिली हुई है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें हिस्सा लेने वाले विश्व क्रिकेट बड़े-बड़े खिलाड़ी हैं, जो लगभग 2 महिने तक चलने वाली इस लीग में अलग-अलग टीमों से खेलते हुए दिखाई देते हैं और इस दौरान कोई भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ कराना आईसीसी के लिए भी नुकसानदायक फैसला हो सकता है।
आईपीएल के पहले सीजन से अभी तक हुए 12 सीजन में कई टीमें खेल चुकी हैं, जिसमें से कुछ टीमों ने 1 या 2 सीजन तक इस लीग का हिस्सा रहीं तो वहीं हर सीजन में कम से कम 8 टीमें तो देखने को मिली और चेन्नई सुपर किंग्स उसमें से एक टीम है, जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का एक अहम हिस्सा रही है, लेकिन उसे भी मैच फिक्सिंग प्रकरण की वजह से 2 सीजन के लिए बैन कर दिया गया था।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में हुए 12 सीजन में से 10 सीजन का हिस्सा रही है, जिसमें से उन्होंने जहां 3 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है, तो वहीं टीम ने जितने भी सीजन में हिस्सा लिया उसमें वह सभी बार टॉप 4 में अपनी जगह पाने में कामयाब रहे हैं, तो 5 बार उपविजेता भी बने हैं, जिससे इस टीम की सफलता का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किसी भी टीम के लिए जीत हासिल करना आसान काम नहीं होता है और यह उनके आईपीएल रिकॉर्ड में भी साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। इसी कारण सीएसके ने आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद कुल 165 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 100 में जहां जीत दर्ज की है, तो टीम को 63 में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 1 मैच रद्द रहने के अलावा 1 मैच बराबरी पर खत्म होने के बाद टीम को उसमें भी हार का सामना करना पड़ा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…