इंडियन प्रीमियर लीग में हमने कई बार ऐसा भी देखा है, टीमें मैच के दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड बना देती हैं, जिसका वह कभी भी हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं, जो बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड कहे जाते हैं और इससे उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ता है, लेकिन एक खराब दिन किसी भी शानदार टीम को बिल्कुल ही निम्न स्तर की टीम के तौर पर दिखाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल की सबसे शानदार टीमों में से एक मानी जाती है, वह भी इन अनछुए रिकॉर्ड से खुद को दूर नहीं रख पायी जिसमें टीम ने आईपीएल के आईपीएल में सबसे कम स्कोर पर ऑउट होने पर भी नजर डाली जाए तो वह हर सीजन में देखने को नहीं मिलता कि टीम का बल्लेबाज़ी क्रम इस तरह से ध्वस्त होता नजर आये लेकिन ऐसा कुछ सीजन में हुआ भी है। जिसके बाद हम आपको सीएसके के आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1 – मुम्बई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके 79 के स्कोर पर ऑउट हो गयी)

आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमें मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मैच हमेशा रोमांचक ही होता है, जिसका एक उदाहरण यह एक मैच भी है। साल 2013 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई के साथ मुकाबला था, जिसमें मुम्बई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरो में सिर्फ 139 रन ही बना सकी जिसके बाद सीएसके के लिए यह लक्ष्य पाना आसान काम था, लेकिन मुम्बई की तरफ से मिचल जॉनसन, मलिंगा और प्रज्ञान ओझा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पूरी सीएसके टीम को 15.2 ओवरो में सिर्फ 79 रनों पर ही समेट दिया।


2 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके 109 के स्कोर पर ऑउट हो गयी)

पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम के पास अधिक मैच विनर खिलाड़ी तो नहीं थे, लेकिन टीम के पास युवा जोश की कमी नहीं थी, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम का अपने होम ग्राउंज जयपुर में चेन्नई के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें सीएसके ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया बिल्कुल ही गलत साबित हुआ और पूरी टीम 19 ओवरो में 109 रन बनाकर सिमट गयी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 14.2 ओवरो में खत्म करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।


3 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुम्बई इंडियंस (सीएसके 109 पर सिमटी)

साल 2019 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का अपने होम ग्राउंड चेन्नई में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और मुम्बई इंडियंस ने 20 ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर 155 का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद सीएसके की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर से विकेट गवाने लगी और 17.4 ओवरो में 109 रन बनाकर सिमट गयी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago