इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ टीमें ऐसी हैं, जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा तो हैं, लेकिन वह एकबार भी विजेता नहीं बन सकी हैं, जिसमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स टीम का भी है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम के बड़े खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ना कर पाना है। साल 2012 के आईपीएल सीजन में लीग मैच खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर थी, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी।
दिल्ली कैपिटल्स की इस निराशाजनक प्रदर्शन का श्रेय थोड़ा टीम के गेंदबाजो को भी दिया जा सकता है, जिनके प्रदर्शन में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – विराट कोहली (849 रन)
विराट कोहली जो मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों फार्मेट में सबसे शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं, वह आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का हिस्सा बने हुए हैं, जिससे साफ तौर पर पता चलता है, कि टीम को उनके उपर कितना अधिक विश्वास हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65 से अधिक के औसत के साथ 849 रन बना चुके हैं।
2 – अजिंक्य रहाणे (784 रन)
आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते दिखने वाले अजिंक्य रहाणे को इस टीम के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है। रहाणे ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 वें सीजन तक 19 मैच में खेलते हुए 65 के करीब औसत के साथ 784 रन बना चुके थे।
3 – रोहित शर्मा (745 रन)
मुम्बई इंडियंस को अपनी कप्तानी में आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड बाकी सभी टीमों के खिलाफ बेहद शानदार हैं। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 25 मैच खेलते हुए 33 के अधिक औसत के साथ 745 रन बना चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…