क्रिकेट का खेल पिछले एक दशक में देखा जाए तो यह बल्लेबाजो के पक्ष में अधिक जाता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें गेंदबाजो के लिए चीजे काफी सीमित कर दी गयी हैं और इसी कारण फैंस को अब बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं, इसके अलावा बल्लेबाज भी निरंतरता के साथ रन बनाते हुए दिखते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 12 सीजन में हमें यह देखने को मिला है, जिसमें कुछ बल्लेबाज लगातार हर सीजन में रन बनाते हैं और इससे उनके उपर लगातार टीम का भी विश्वास बना रहता है। आईपीएल में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों में से एक टीम दिल्ली कैपिटल्स के पास हमेशा शानदार गेंदबाज देखने को मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ बल्लेबाजो ने लगातार इस टीम के खिलाफ रन बनाये हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – एबी डी विलियर्स (61.42 का औसत)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में अपना डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स टीम से ही किया था, जिसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का हिस्सा बन गए। डी विलियर्स ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक 15 पारियों में 61.42 के शानदार औसत के साथ रन बनाये हैं।
2 – विराट कोहली (63.46 का औसत)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के कप्तान विराट कोहली का वैसे तो आईपीएल में हर टीम के खिलाफ शानदार औसत हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है। विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 21 मैच खेलते हुए 63.46 के शानदार औसत के साथ 825 रन बनाये हैं।
1 – अजिंक्य रहाणे (65.33 का औसत)
अजिंक्य रहाणे जो आईपीएल के 13 वें सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से ही खेलते हुए दिखाई देंगे उनका इस टीम के खिलाफ आईपीएल में अभी तक सबसे शानदार औसत रहा है। रहाणे ने 12 वें सीजन के खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 पारियों में 65.33 के औसत के साथ 784 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…