इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने कई दिग्गज खिलाड़ियों को तेजी के साथ रन बनाते हुए देखा है, लेकिन क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ियों की कोई एक पसंदीदा टीम जरुर होती है, जिसके खिलाफ उन्हें रन बनाना बेहद अच्छा लगता है और इसी कारण वह उस टीम के खिलाफ एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरते हैं।
आईपीएल में भी हमें यही देखने को मिलता है, जिसमें किसी खिलाड़ी को कोई टीम बेहद पसंद होती है और वह उसके खिलाफ मैच से पहले एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलता है। जिसके बाद हम बात करेंगे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
3 – एबी डी विलियर्स (160.75 का स्ट्राइक रेट)
एबी डी विलियर्स का तो हर टीम के खिलाफ बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट शानदार देखने को मिलता है और इसी कारण उनकी बल्लेबाजी को देखना फैंस बेहद पसंद भी करते हैं। आईपीएल में भी एबी डी विलियर्स की इसी बल्लेबाजी को देखा गया है, जिसमें उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना बेहद पसंद भी आता है। डी विलियर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेली गयी 19 पारियों में 160.75 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।
2 – वीरेंद्र सहवाग (166.66 का स्ट्राइक रेट)
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो अपनी विस्फोटक पारियों से कई मैच विनिंग इनिंग भी खेली हैं। सहवाग जो आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, उन्हें शुरुआती आईपीएल सीजन में इस टीम के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला था, जिसमें सहवाग ने 10 पारियों में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 166.66 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।
1 – क्रिस गेल (174.78 का स्ट्राइक रेट)
वेस्टइंडीज़ टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल जिनके नाम पर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने का रिकॉर्ड हैं, उन्होंने आईपीएल में भी अपनी इसी बल्लेबाजी का जलावा बिखेरा है, जिसमें उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलने में बेहद मजा आया है, भले ही अब वह इस टीम के सदस्य हों लेकिन विरोधी टीम में होते हुए गेल ने 174.78 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने रन बनायें।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…