Categories: CricketIPL

IPL में Kings XI Punjab के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का लगातार हिस्सा बनी हुई है, लेकिन 12 सीजन बीत जाने के बाद भी टीम को एकबार भी ट्राफी जीतना नसीब नहीं हो सका। जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण किंग्स इलेवन पंजाब के सभी खिलाड़ियों का एकसाथ किसी भी सीजन में प्रदर्शन ना कर पाना है।

ऐसा नहीं है, कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में मैच विनर खिलाड़ी नहीं देखने को मिले बल्कि हर सीजन में टीम के पास एक से एक मैच विनर खिलाड़ी जो किसी भी परिस्थिती में टीम को मैच में जीत दिला सकते हैं। एक समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम का बल्लेबाजी क्रम आईपीएल में खेलने वाली बाकी टीमों के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत दिखाई देता था, लेकिन इसके बावजूद टीम कमाल नहीं दिखा सकी।

आईपीएल के हर सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर दिखी जो उनकी नाकामयाबी का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है, लेकिन यदि हम टीम के लिए आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो उसमें टॉप 3 पर विदेशी बल्लेबाज ही आपको दिखाई देंगे। जिसके बाद हम आपको किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – ग्लैन मेक्सवेल (1275 रन)

ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मेक्सवेल जो किसी भी परिस्थिती में मैच का पूरा पासा पलटने की काबिलियत अपने बल्ले के जरिए रखते हैं, वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के एक बेहद अहम सदस्य हैं। साल 2014 से लेकर 2017 के सीजन तक ग्लैन मेक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 57 मैचो में 25.00 के औसत के साथ 1275 रन बनाये हैं। वहीं साल 2020 के सीजन के लिए एकबार फिर से उनकी टीम में वापसी हुई है।


2 – डेविड मिलर (1974 रन)

दक्षिण अफ्रीका टीम के बायें हाथ के खिलाड़ी डेविड मिलर जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, उनका वही अंदाज आईपीएल के कुछ सीजन में भी देखने को मिला है, जहां पर उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं। डेविड मिलर साल 2012 से लेकर 2019 के आईपीएल सीजन तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने 84 मैचो में 35.25 के औसत के साथ 1974 रन बनाये हैं।


1 – शॉन मार्श (2477 रन)

बायें हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल के पहले ही सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले शॉन मार्श लम्बे समय तक आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनिंग में एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये। शॉन मार्श ने साल 2008 से लेकर 2017 के आईपीएल सीजन तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 71 मैचो में 39.95 के औसत के साथ 2477 रन बनाये हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago