इंडियन प्रीमियर में लीग में खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम उन टीमों में शामिल है, जो इस टी20 लीग का हिस्सा तो पहले सीजन से हैं, लेकिन वह एकबार भी ट्राफी को नहीं जीत सकी हैं। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब के पास पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक एक से एक मैच विनर खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिसमें पहले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले शॉन मार्श किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे, जिस कारण टीम टॉप 4 में जगह बना पाने में भी कामयाब हो सकी।
इसके अलाव युवराज सिंह, डेविड मिलर और ग्लैन मेक्सवेल जैसे टी20 के विशेषज्ञ माने जाने वाले खिलाड़ी भी किंग्स इलेवन पंंजाब टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कोई भी एकबार भी टीम को विजेता नहीं बना सका। साल 2014 में जरुर ग्लैन मेक्सवेल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिस कारण टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वहां पर उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लेकर कहा जा सकता है, कि उनके पास हर सीजन सभी संसाधन मौजूद होने के बाद भी वह उसका सही उपयोग नहीं कर सकी क्योंकि एक समय इस टीम का बल्लेबाजी क्रम ऐसा था, जो किसी भी टीम के गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर सकता था, लेकिन ऐसा बेहद ही कम देखने को मिला।
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो टीम ने 12 वें सीजन तक 176 मैच खेल चुकी है, जिसमें से वह सिर्फ 80 मैच में ही जीत हासिल कर सकी और उनका जीत का प्रतिशत भी 46.02 का है, जिसको इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन में टीम के नये कप्तान बनाये गए लोकेश राहुल जरुर सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे और टीम को पहली बार विजेता भी बनाने की।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…