Categories: CricketIPL

IPL में Kings XI Punjab को इस टीम से मिली है, सबसे ज्यादा हार

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली वैसे तो सभी टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है, लेकिन कुछ टीमों का रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ हर सीजन में बेहद खराब देखने को मिलता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका मानसिक तौर पर मैच से पहले ही दबाव में आ जाना।

इसी कड़ी में एक नाम किंग्स इलेवन पंजाब टीम का नाम है, जो आईपीएल में एकबार भी खिताब को अपने नाम पर नहीं कर सकी है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा उनका जीतने का रिकॉर्ड भी खराब है, क्योंकि टीम टॉप 4 में 12 सीजन खेलने के बाद सिर्फ 2 बार ही पहुंच सकी है और इससे साफ पता चलता है, कि 10 सीजन में टीम ने लीग चरण में ही अपने हथियार डाल दिए थे।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम का आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ यदि सबसे खराब रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का नाम आता है, जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 17 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ 8 में ही जीत हासिल कर सकी।

जिससे साफ तौर पर पता चलता है, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम हर सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही मानसिक तौर पर बेहद दबाव में देखी जा सकती है। किंग्स इलेवन पंजाब का केकेआर के खिलाफ आईपीएल में जीत का प्रतिशत सिर्फ 32 का है।

आईपीएल के 13 वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम एकबार फिर से नये कप्तान लोकेश राहुल के नेतृत्व में खेलने उतर रही है, जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि राहुल का वर्तमान में फार्म बेहद शानदार चल रहा है। इसके अलावा टीम के पास मयंक अग्रवाल और ग्लैन मेक्सवेल जैसे 2 मैच विनर खिलाड़ी भी मौजूद होंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago