इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है, उसमें खेलने वाली हर टीम का इरादा जीत हासिल करने का होता है, जिसमें कुछ टीमों को तो सफलता मिली है, लेकिन वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा तो हैं, लेकिन एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी हैं।
आईपीएल में उसी में एक टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स का जिसका पहले इस टी20 लीग में नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था, लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के मालिकों ने इसका नाम बदलने का फैसला किया जिससे टीम की किस्मत को बदला जा सके लेकिन उसमें किसी तरह का अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला।
इन सबके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के पास हर सीजन में मैच विनर खिलाड़ी देखने को मिले हैं और इसी कारण हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस (दिल्ली डेयरडेविल्स ने 214 रन)
साल 2017 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का मुकाबला अपने घर पर गुजरात लायंस टीम के खिलाफ था, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात लायंस की टीम ने 20 ओवरो में 208 का स्कोर खड़ा कर दिया लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजो ने हार नहीं मानी और लक्ष्य का पीछा किया जिसके बाद संजू सैमसन और रिषभ पंत की जोड़ी ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली जहां सैमसन ने 31 गेंदो में 61 रनों की तो वहीं रिषभ पंत ने 43 गेंदो में 97 रनों की पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि 17.3 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 214 के स्कोर पर पहुंचा दिया।
2 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली डेयरडेविल्स ने 219 रन बनाये)
साल 2018 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का अपने घर पर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद दिल्ली की टीम ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक खेलना शुरु कर दिया था, जिसके बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदो में 93 रनों की पारी खेलकर 20 ओवरो के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 219 तक पहुंचा दिया था।
1 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (दिल्ली डेयरडेविल्स ने 231 रन बनाये)
साल 2011 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का अपने घर पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी डेविड वार्नर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार पारीयां खेली और दोनों ने 77 रनों की पारी खेली जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 20 ओवरो के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 231 का स्कोर खड़ा कर दिया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…