टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है, क्योंकि मैच के हालात कैसे भी क्यों ना हो उसे पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलना होता है। जिस कारण टीमें ऐसे बल्लेबाजो को शामिल करने की कोशिश करती हैं, जिनका स्ट्राइक रेट शानदार हो, ताकि टीम तेज गति के साथ रन बना सके।
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी 8 टीमों की नजरे भी ऐसे ही खिलाड़ियों को अपनी अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर रहती है, जो अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हों, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
1 – यूसुफ पठान (151.51 का स्ट्राइक रेट)
यूसुफ पठान नाम ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में लिया जाता है, जो पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने के लिए पहचाने जाते हैं। यूसुफ पठान जो आईपीएल के शुरुआती कुछ सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का भी हिस्सा बने और उसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी हिस्सा बने जिस कारण उन्हें केकेआर के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला। यूसुफ पठान ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 10 मैचो में बल्लेबाजी करते हुए 151.51 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।
2 – क्रिस गेल (150.58 का स्ट्राइक रेट)
यूनीवर्स बॉस के नाम से क्रिकेट जगत में पहचाने जाने वाले क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में देखकर किसी को भी अचम्भा नहीं होना चाहिए क्योंकि गेल का स्वाभाविक खेल ही आक्रामक है। क्रिस गेल जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं, उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 150.58 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।
3 – ग्लैन मेक्सवेल (150.22 का स्ट्राइक रेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लैन मेक्सवेल जो अपने आक्रामक खेल को लेकर एक अलग पहचान विश्व क्रिकेट में बना चुके हैं, उन्होंने आईपीएल में भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। ग्लैन मेक्सवेल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 150.22 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अभी तक रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…