Categories: CricketIPL

IPL में SRH के खिलाफ Best Strike Rate वाले खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट शुरु होने के बाद से बल्लेबाजो के प्रदर्शन में एक जो सबसे बड़ी बात देखी जाने लगी वह उनका स्ट्राइक रेट जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा कि वह कितनी तेजी के साथ रन बना सकता है और इसी के आधार पर उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिलती है। आईपीएल में भी हमने सभी टीमों को ऐसे बल्लेबाजो को तरजीह देते हुए देखा है, जो तेजी से रन बनाने में सक्षम दिखते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी खिलाड़ी को अपनी पहचान बनाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन उसमें भी कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जो पहले सीजन से ही अपने खेल के जरिए सभी के चहेते बन गए थे। हम आपको इस आर्टिकल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – यूसुफ पठान (161.58 का स्ट्राइक रेट)

मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए पहचाने जाने वाले युसूफ पठान जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहले सीजन में विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी, वह गेंदबाजो के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं होते थे। यूसुफ पठान ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 161.58 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।


2 – रिषभ पंत (162.37 का स्ट्राइक रेट)

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए अधिक पहचाने जाते हैं, उन्होंने आईपीएल में ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में भी जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं। पंत जिन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए किया था, वह अब टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं।

रिषभ पंत को हमेशा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने में बेदह मजा आता है, जिस कारण उन्होंने 9 पारियों में 328 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 162.37 का रहा है।


1 – एबी डी विलियर्स (166.95 का स्ट्राइक रेट)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले एबी डी विलियर्स की बल्लेबाजी को देखने के लिए हर क्रिकेट प्रेमी हमेशा बेताब दिखता है। एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में भी कई शानदार पारियां खेली है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 12 पारियों में 389 रन बना चुके हैं और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 166.95 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago