IPL में KKR के खिलाफ इन बल्लेबाजो का है, सबसे ज्यादा औसत

jp-duminy-ipl

क्रिकेट में यदि आपको किसी बल्लेबाज के प्रदर्शन की तरफ देखना हो तो सबसे पहले उसका औसत देखना चाहिए कि वह किस निरंतरता के साथ लगातार रन बना रहा है, जिससे बल्लेबाज के फार्म का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। क्रिकेट का कोई भी फार्मेट क्यों ना हो लेकिन बल्लेबाज का औसत सभी में शानदार होना चाहिए।

टी20 फार्मेट जहां बल्लेबाजो को तेजी के साथ रन बनाना होता है, लेकिन वहां भी जो खिलाड़ी लगातार निरंतरता के साथ रन बना रहा हो उसे ही टीम अधिक तरजीह देती हैं, जिसके बाद हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1 – जेपी ड्यूमनी (61.50 का औसत)

jp-duminy-ipl

 

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी जेपी ड्यूमनी ने आईपीएल में भी लम्बे समय तक खेला है, जिसमें उन्होंने साल 2009 से लेकर 2018 के सीजन तक इस टी20 लीग का हिस्सा रहे हैं। जेपी ड्यूमनी को कई टीमों से खेलने का मौका मिला जिसमें डेक्कन चार्जर्स, मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम शामिल हैं। जेपी ड्यूमनी ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 61.50 के औसत के साथ रन बनाये हैं।


2 – महेला जयवर्धने (56.37 का औसत)

mahela-jayawardene-ipl

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेला जयवर्धने जो मौजूदा समय में मुम्बई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने आईपीएल में भी लम्बे समय तक अपनी शानदार बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है। जयवर्धने ने आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स, कोच्ची टस्कर्स केरला और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला है। महेला जयवर्धने ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 56.37 के औसत के साथ रन बनाये हैं।


3 – महेंद्र सिंह धोनी (52.33 का औसत)

MS Dhoni IPL

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनको लेकर आईपीएल के 13 वें सीजन में सभी की नजरे टिकने वाली हैं, क्योंकि इससे ही आगे तय हो सकेगा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे या नहीं। धोनी ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 पारियों में 52.33 के औसत के साथ 649 रन अभी तक बना चुके हैं।

Leave a Reply