Categories: CricketIPL

IPL में KKR के खिलाफ इन गेंदबाजो ने डाले हैं, सबसे ज्यादा मेडन ओवर

टी20 फार्मेट जो बल्लेबाजो के लिए मुफीद माना जाता है, जिस कारण गेंदबाजो के लिए खुद को बचाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। इस फार्मेट में जो गेंदबाज 7 या उससे कम इकॉनमी रेट के साथ रन देता है, उसे बेहतर माना जाता है और वहीं यदि कोई गेंदबाज किसी मैच में मेडन ओवर डाल देता है, तो यह किसी शतक से कम नहीं माना जाता है, क्योंकि विपक्षी टीम के उपर बेहद दबाव बन जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में हमने कई ऐसे मैच देखे हैं, जहां पर बल्लेबाजो ने खुलकर गेंदबाजो की पिटाई की है और बड़ा स्कोर बनाया है, लेकिन वहीं हमें कुछ ऐसे भी गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने निरतंरता के साथ शानदार गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजो को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – जसप्रीत बुमराह (1 मेडन ओवर)

मौजूदा समय में सबसे शानदार अंतिम ओवरो के गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना में अच्छे से अच्छे बल्लेबाजो को पसीना आ जाता है। बुमराह के करियर को आगे बढ़ाने में आईपीएल ने अपना एक अहम योगदान दिया है। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 ओवर की गेंदबाजी करते हुए जहां 9 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं उन्होंने 1 ओवर मेडन भी डाला है।


2 – संदीप शर्मा (2 मेडन ओवर)

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा नयी गेंद के साथ स्विंग करने के लिए पहचाने जाते हैं, जिससे वह बल्लेबाजो को तकलीफ डालते हुए दिखते हैं। संदीप शर्मा मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी ग्रुप का हिस्सा हैं। संदीप ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 39 ओवरों की गेंदबाजी में 9 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने 2 ओवर मेडन भी डाले हैं।


1 – अमित मिश्रा (2 मेडन ओवर)

एक समय भारतीय टेस्ट टीम के लिए प्रमुख लेग स्पिनर की भूमिका निभाने वाले अमित मिश्रा का आईपीएल में बेहद शानदार रिकॉर्ड हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली लिस्ट में लसिथ मलिंगा के बाद दूसरे पायदान पर हैं। अमित मिश्रा ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 68 ओवरो की गेंदबाजी में जहां 16 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं 2 ओवर मेडन डालने में भी कामयाब हुए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago