इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों के पास एक से एक शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं, जो पहले ही ओवर से तेज गति से रन बनाने में सक्षम दिखाई देते हैं और इसी में एक टीम 2 बार आईपीएल विजेता रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसके पास हर सीजन में शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने वाली टीमों के गेंदबाजो के लिए रन के बहाव को रोकना कभी आसान काम नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाउ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – भुवनेश्वर कुमार (27 विकेट)
अपनी स्विंग गेंदबाजो से बल्लेबाजो को तकलीफ में डालने वाले भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। भुवनेश्वर कुमार जो नयी और पुरानी गेंद दोनों से प्रभावी दिखाई देते हैं, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 20 मैच में गेंदबाजी करते हुए 7.50 के इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने एक मैच में 19 रन देकर 3 विकेट लेकर केकेआर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी की है।
2 – लसिथ मलिंगा (20 विकेट)
आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले लसिथ मलिंगा जो मुम्बई इंडियंस की गेंदबाजी क्रम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं। मलिंगा ने अपनी काबिलियत का परिचय क्रिकेट के हर फार्मेट में दिया है, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए मलिंगा ने 7.59 के इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट हासिल कर चुके हैं।
3 – रविचंद्रन अश्विन (20 विकेट)
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जो टी20 क्रिकेट में पहले के 6 ओवरो में किफायती गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं, वह एक समय चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा थे। अश्विन ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 7.49 के इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट हासिल किए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…