क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 क्रिकेट में उन खिलाड़ियों को अधिक तरजीह दी जाती है, जो बड़े-बड़े शॉट आसानी से खेल सके जिसमें वह गेंद को स्टेडियम के बाहर मारने में अधिक सक्षम दिखाई दे। जिस कारण हमने देखा है, कि टीमें भी ऐसे विस्फोटक खिलाड़ियों को शामिल करने पर अधिक ध्यान देती हैं, जिससे बड़ा स्कोर बनाया जा सके।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें हर सीजन में ऐसा ही देखने को मिला जिसमें सभी टीमों में ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो पहली ही गेंद से हवा में शॉट खेलने से बिल्कुल भी घबराते नहीं है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – क्रिस गेल (49 छक्के)
यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल इसी काम के लिए अपनी एक बिल्कुल अलग ही पहचान बना चुके हैं, जिसमें वह किसी भी गेंद को बड़ी ही आसानी के साथ मैदान के बाहर पहुंचाने में सक्षम दिखते हैं। क्रिस गेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 17 मैच खेलते हुए 49 छक्के लगा चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, उन्हें इस टीम के खिलाफ खेलने में मजा आया है।
2 – डेविड वार्नर (37 छक्के)
बायें हाथ के पॉकेट डायनामाइट के नाम से क्रिकेट जगत में अपनी बिल्कुल अलग पहचान बनाने वाले डेविड वार्नर का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग में भी जमकर बोला है। वार्नर अभी तक आईपीएल करियर में 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम पर 35 अर्धशतक और 3 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं। वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 37 सिक्स लगा चुके हैं।
3 – सुरेश रैना (28 छक्के)
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर बायें हाथ का खिलाड़ी है, जिसने आईपीएल के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक लगातार अपने बल्ले से रन बनाये हैं। सुरेश रैना जो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा हैं, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में 22 मैच खेलते हुए अभी तक 28 छक्के लगा चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…