टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम ऐसे बल्लेबाज को शामिल करने पर अधिक ध्यान देती है, जिसका स्ट्राइक रेट शानदार हो क्योंकि इससे वह तेज गति से रन बनाने में सक्षम दिखाई देता है, फिर चाहे मैच के हालात कैसे भी क्यों ना हों। आईपीएल में भी हमने ऑक्शन के दौरान ऐसा ही होते हुए देखा है, जिसमें ऐसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने काफी पैसे खर्च कर दिए।
क्रिकेट में हर बल्लेबाज की कोई एक पसंदीदा टीम जरुर होती है, जिसके खिलाफ उन्हें रन बनाने में सबसे ज्यादा मजा आता है और इसी कारण आईपीएलम में भी ऐसे ही होते हुए देखा है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ बेस्ट स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – वीरेंद्र सहवाग (156.15 का स्ट्राइक रेट)
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो मैच की पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के लिए पहचाने जाते थे, उनकी बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में भी फैंस को देखने को मिला है। सहवाग जो दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आईपीएल में खेले हैं, उन्होंने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 14 पारियों में 431 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 156.15 का रहा है, जिसमें उनके नाम पर 50 चौके और 17 छक्के भी शामिल हैं।
2 – ग्लैन मेक्सवेल (166.43 का स्ट्राइक रेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मेक्सवेस की बल्लेबाजी का फैन हर क्रिकेट प्रेमी हैं और इसी कारण आईपीएल में भी उनको खेलते हुए देखने में सभी को बेहद मजा भी आता है। ग्लैन मेक्सवेल ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 24.30 के औसत के साथ 243 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 166.43 का रहा है, इसके अलावा मेक्सवेल के नाम पर आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 24 चौके और 12 छक्के शामिल हैं।
1 – रिषभ पंत (168.46 का स्ट्राइक रेट)
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत जिन्होंने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाने में सफल हो सके। पंत जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ किया था, वह मौजूदा समय में टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। पंत को आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय एक अलग ही अंदाज में देखा जाता है और इसी कारण पंत ने 36.90 के औसत के साथ 219 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 168.46 का रहा है। पंत ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 19 चौके और 14 छक्के भी लगाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…