टी20 क्रिकेट में हर टीम को अपने बल्लेबाजो से उम्मीद होती है, कि वह मैदान में उतरते ही तेजी के साथ रन बनाने लगे जिस कारण उनका ध्यान हमेशा इस पर रहता है, कि कौन सा खिलाड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने में सक्षम दिखाई दे रहा है। आईपीएल में भी हिस्सा लेने वाली 8 फ्रेंचाइज़ियों की नजर ऐसे ही खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर रहती है, जिसके बाद हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रॉबिन उथप्पा (65 चौके)
आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले दायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा जो लम्बे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा रहे हैं, वह 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आयेंगे। रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में जहां 23 पारियों में 600 से अधिक रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 65 चौके भी लगाये हैं।
2 – विराट कोहली (77 चौके)
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और हर फार्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में भी जमकर बोला है। पहले सीजन से लेकर अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का हिस्सा रहने वाले विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मेें 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने जहां 825 रन बनाये हैं, तो वहीं उनके बल्ले से 77 चौके भी निकले हैं, इसके अलावा कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के 25 छक्के भी लगाये हैं।
3 – अजिंक्य रहाणे (81 चौके)
एक और दिग्गज भारतीय बल्लेबाज जो तकनीकि रुप से बेहद सक्षम दिखाई देते हैं, अजिंक्य रहाणे जो अब आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से ही खेलते हुए दिखाई देंगे, उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहले 12 सीजन में 19 मैच खेले हैं, जिसमें रहाणे ने 81 चौके लगाये हैं। रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी समय तक बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…