Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा मेडन ओवर: इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब को 4 बार जीतकर सबसे सफल टीम बनने वाली मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है, यदि शुरुआत के कुछ सीजन को हटा दिया जाए और रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद मुम्बई इंडियं की टीम में एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिला है।
मुम्बई इंडियंस के पास IPL के पहले सीजन से एक से एक शानदार बल्लेबाज मौजूद थे, जिसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर रिकी पोटिंग तक इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिस कारण इस टीम के खिलाफ गेंदबाजी करना किसी भी बॉलर के लिए आसान काम नहीं रहा लेकिन कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने Mumbai Indians के बल्लेबाजो को बांधकर रखने का काम करते हुए दिखाई दिए है, जिससे बाद हम आपको मुम्बई इंडियंस के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स डालने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जो अपनी गति से बल्लेबाजो के अंदर एक अलग तरह का खौफ पैदा करने में कामयाब दिखते हैं, उन्होंने उसी गति के साथ IPL में भी प्रदर्शन किया है और इसी कारण स्टेन का सामना करना किसी के लिए आसान काम नहीं रहा है। डेल स्टेन ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ IPL में 51 ओवर की गेंदबाजी में 1 ओवर मेडन डाला है।
2 – प्रवीण कुमार
Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा मेडन ओवर: पूर्व भारतीय मध्यम गति के तेज गेंदबाज जो अपनी गेंदो में मिश्रण करके बल्लेबाजो को तेजी से रन बनाने से रोकने का काम करते थे। प्रवीण कुमार की गेंदो पर बल्लेबाजो को गति ना मिलने की वजह से वह आसानी से बड़ा शॉट नहीं खेल पाते थे। प्रवीण कुमार ने Mumbai Indians के खिलाफ IPL में 53.3 ओवर की गेंदबाजी में 3 ओवर मेडन डाले हैं।
1 – इरफान पठान
एक और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जो हमेशा नयी गेंद के साथ विकेट निकालकर देने का काम बखूबी अपने पूरे करियर में करते हुए दिखाई दिए हैं। इरफान पठान की गेंदबाजी की जो सबसे बड़ी खास बात थी, वह यह कि वह बेहद टाइट लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग करते थे, जिससे बल्लेबाजो को खराब गेंद मिलने का इंतजार करना पड़ता था। इरफान पठान ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ IPL में 51.1 ओवर की गेंदबाजी में 5 ओवर मेडन डाले हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…