Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा रन: क्रिकेट में खेलने हर खिलाड़ी की कोई ना कोई एक पसंदीदा टीम जरुर होती है, जिनके खिलाफ उन्हें रन बनाने में अलग ही मजा आता है और इसी कारण हमेशा उस खिलाड़ी का आत्मविश्वास उस मैच में शानदार देखने को मिलता है। बदलते फार्मेट में बल्लेबाजो को भी अपनी बैटिंग स्टाइल में बड़ा परिवर्तन करना होता है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते देखने के बाद लगता है, कि यह उनके लिए बिल्कुल ही एक आसान काम है।
इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसमें खेलने वाले हर खिलाड़ी की कोशिश रहती है, कि वह अपनी टीम के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करे और इसमें भी उनकी एक पसंदीदा टीम होती है, जिनके खिलाफ वह हर सीजन में अलग ही खिलाड़ी दिखाई देते हैं। Mumbai Indians जो IPL की वर्तमान में सबसे सफल टीम है, उसके खिलाफ रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास को पूरी तरह से बढ़ा सकता है और इसी कारण हम आपको IPL में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – विराट कोहली
IPL के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला तो वैसे सभी टीमों के खिलाफ खूब बोलता हुआ दिखाई दिया है, लेकिन मुम्बई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में हमेशा वह एक अलग ही इरादे से खेलते हुए दिखाई दिए हैं। विराट कोहली ने Mumbai Indians के खिलाफ IPL में 26 पारियों में 683 रन बनाये हैं।
2 – महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जो अपनी टीम के लिए अधिकतर 5 वें या 6 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे जाते हैं, वह भी मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी अभी तक करते रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने Mumbai Indians के खिलाफ 31 पारियों में 720 रन बनाये हैं।
Read More: एमएस धोनी के रिकॉर्ड्स
1 – सुरेश रैना
बायें हाथ के बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले सुरेश रैना का बल्ला भी IPL में खूब बोलते हुए दिखाई दिया है और इसी कारण वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सुरेश रैना ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ IPL में 34 पारियों में 844 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…