क्रिकेट का कोई भी फार्मेट क्यों ना हो लेकिन एक बल्लेबाज को हर फार्मेट में निरंतरता के साथ रन बनाने का दबाव हमेशा रहता है, ताकि वह टीम में अपनी जगह को बचाने के साथ उपयोगिता को भी साबित कर सके। टी20 फार्मेट में एक बल्लेबाज के उपर अधिक दबाव रहता है, क्योंकि उसे तेजी के साथ रन बनाने के अलावा बड़ी पारी भी खेलनी होती है।
इंडियन प्रीमियर लीग में हमने ऐसे कई बल्लेबाजो को देखा है, जो यह दोनों ही काम बखूबी करते हुए दिखाई दिए हैं, जिस कारण वह दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किए जाते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – महेंद्र सिंह धोनी (42 का औसत)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनको लिमिटेड फार्मेट का सबसे बड़ा मैच फिनिशर माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका बल्लेबाजी औसत है और ऐसा ही सभी को आईपीएल में भी देखने को मिला है। धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 21 मैच खेलते हुए 42 के औसत के साथ 420 रन बना चुके हैं।
2 – एल्बी मोर्कल (42.33 का औसत)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मोर्कल जो टी20 क्रिकेट में निचले क्रम में एक अहम बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। एल्बी मोर्कल जो साल 2008 से लेकर 2014 तक आईपीएल का हिस्सा रहे जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ खेले हैं। एल्बी मोर्कल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 42.33 के औसत के साथ 254 रन बनाये हैं।
3 – ड्वेन ब्रावो (48.75 का औसत)
वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से कई बार मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। ड्वेन ब्रावो ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.75 के औसत के साथ 195 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…