टी20 क्रिकेट को हमेशा बल्लेबाजो का फार्मेट कहा जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें तेजी के साथ रन बनाना होता है और इसी कारण पहली ही गेंद से बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की तरफ देखता है। जिसमें सिर्फ छक्के लगाना ही नहीं होता बल्की लगातार चौके भी ढूंढने का काम करना होता जो कई बल्लेबाजी काफी आसानी से करते हुए दिखाई देते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में हर टीम के पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद होते हैं, जो तकनीकी तौर पर सक्षम होने के साथ बाउंड्री आसानी से ढूंढकर निकाल लेते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – एबी डी विलियर्स (52 चौके)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले एबी डी विलियर्स जो गेंद को स्टेडियम के बाहर मारने की तो काबिलियत रखते ही हैं, साथ ही वह आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भी पहुंचाने का काम करते हुए सभी को दिखाई दिए हैं। एबी डी विलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40 के औसत के साथ 581 रन बनाये हैं और इसमें 52 चौके शामिल हैं।
2 – सुरेश रैना (64 चौके)
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम सुरेश रैना जो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं। सुरेश रैना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 के औसत के साथ 609 रन बनाने के साथ 64 चौके भी लगाये हैं।
1 – शिखर धवन (65 चौके)
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन की बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में सभी को लगातार देखने को मिल रहा है। धवन जो मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा हैं, उन्होंने अभी तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 17 मैच खेलते हुए 32.33 के औसत के साथ 485 रन बनाये हैं, जिसमें 65 चौके भी शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…