टी20 क्रिकेट शुरु होने के बाद गेंदबाजो को सबसे ज्यादा संघर्ष करते हुए देखा गया है, क्योंकि 20-20 के इस मैच में बल्लेबाजो के पास पिच पर टिकने का अधिक समय नहीं होता है और उन्हें तेजी के साथ रन बनाना होता है और गेंदबाजो के लिए उन्हें रोकना आसान काम नहीं होता जिस कारण हर टीम ऐसे गेंदबाजो को शामिल करने की कोशिश करती है, जो विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी सभी टीमों के पास एक से एक शानदार गेंदबाज है, लेकिन इसके बावजूद विकेट निकालने की कला हर किसी को नहीं आती है, यह सभी को पता है। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रवींद्र जडेजा (16 विकेट)
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू करने वाले रवींद्र जडेजा जो अब चेन्नई सुपर किंग्स का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 42.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 19 के औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
2 – पीयूष चावला (20 विकेट)
लेग स्पिनर पीयूष चावला जो एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रमुख स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपनी भूमिका को अदा करते हुए दिखाई देते थे, वह आईपीएल के 13 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आयेंगे। पीयूष चावला ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभी तक 17 मैच खेले हैं, जिसमें 61.2 ओवरों की गेंदबाजी में 21.70 के औसत के साथ 20 विकेट हासिल किए हैं।
1 – अमित मिश्रा (30 विकेट)
अमित मिश्रा जो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार प्रमुख स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेलने वाले अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 मैच खेलते हुए 16.10 के औसत के साथ 30 विकेट अपने नाम पर किए हैं, साथ ही उनका इकॉनमी रेट भी 6.90 का रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…