Categories: CricketIPL

IPL में Rajasthan Royals के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 जिसे बल्लेबाजो के लिए मुफीद माना जाता है, क्योंकि इसमें तेजी के साथ रन बनाने की पूरी आजादी होती है और बल्लेबाज भी पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलने के इरादे से मैदान में उतरता है। गेंदबाजो के लिए इस फार्मेट में गलती की कोई माफी नहीं होती क्योंकि उनकी अच्छी गेंदे भी स्टेडियम के बाहर जाती हुई सभी को दिखी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद टी20 क्रिकेट काफी तेजी के साथ सफल हुआ है और फैंस भी अब इस फार्मेट को अधिक पसंद करते हैं। आईपीएल में खेलने वाली 8 टीमों में से एक टीम राजस्थान रॉयल्स जिसने पहले सीजन में ही विजेता बनकर सभी को चौकाने का काम किया उसके पास हर सीजन में एक से एक शानदार गेंदबाज टीम में देखने को मिले हैं, जिस कारण विपक्षी टीम के बल्लेबाजो को उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं रहा है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – दिनेश कार्तिक (518 रन)

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी बैटिंग में काफी सुधार किया है और इसी कारण वह कई बार टीम में बतौर बल्लेबाज भी खेलते हुए दिखाई दिए हैं। कार्तिक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुम्बई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और अब कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभी तक 23 मैच में 37 के औसत के साथ 518 रन बना चुके हैं।


2 – एबी डी विलियर्स (581 रन)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स के बल्ले से आईपीएल के हर सीजन में रन निकलते हुए फैंस ने देखे हैं और मौजूदा समय में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का एक अहम हिस्सा भी हैं। एबी डी विलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभी तक 18 मैचों में 41.50 के औसत के साथ 581 रन बना चुके हैं।


1 – सुरेश रैना (609 रन)

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना जो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा हैं। सुरेश रैना ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21 मैचो में 29 के औसत के साथ 609 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.93 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago