Categories: CricketIPL

IPL में Rajashthan Royals के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट बदलते स्वरुप के बाद टीमें भी लगातार अपने खेल के स्तर में सुधार करती दिख रही हैं, खासकरके टी20 क्रिकेट के आने से जहां पर एक गलती पूरी परिणाम पर अपना असर दिखा सकती है और इसी कारण कोई भी टीम किसी विभाग में गलती नहीं करना चाहती है और इसी कारण फील्डिंग में भी काफी सुधार देखने को मिला है।

इंडियन प्रीमियर लीग में इसका नमूना साफ तौर देखने को मिलता है, जिसमें खेलने वाली हर टीम की कोशिश फील्डिंग में किसी तरह की गलती को ना करने पर होती है। आईपीएल के पहले सीजन में विजेता रहने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम की फील्डिंग भी हर सीजन शानदार देखने को मिलती है और इसी कारण हम आपको आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – स्टीव स्मिथ (19 कैच)

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में टॉप 3 के बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ जो एक शानदार फील्डर भी हैं, वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी का जिम्मा तो निभाते दिख ही जाते हैं, साथ ही स्मिथ फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए अहम भूमिका में रहते हैं। स्टीव स्मिथ जो साल 2014 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे, उन्होंने अभी तक टीम के लिए 36 मैचो में 19 कैच अपने नाम पर कर चुके हैं।


2 – शेन वॉट्सन (22 कैच)

एक और ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल भी जीता है, क्योंकि वॉट्सन सिर्फ टीम के लिए बल्लेबाजी या गेंदबाजी से ही योगदान नहीं देते हैं, बल्कि वह फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देते हुए नजर आते हैं। साल 2008 से लेकर 2015 तक शेन वॉट्सन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 84 मैचो में 22 कैच अपने नाम पर किए।


1 – अजिंक्य रहाणे (40 कैच)

अजिंक्य रहाणे जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए लम्बे समय तक बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई वह फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए बेहद शानदार थे। रहाणे जो साल 2011 से लेकर 2019 तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे उन्होंने इस दौरान 106 मैचो में 40 कैच अपने नाम पर किए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago