इंडियन प्रीमियर लीग का जब पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था, तो उस समय सभी टीमों को देखने के बाद किसी ने भी इस बात की कल्पना नहीं की थी, कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही सीजन में खिताब को अपने नाम पर कर लेगी लेकिन टीम ने सभी को चौकाते हुए ट्राफी को अपने नाम पर करके इतिहास रच दिया था, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी, कि आने वाले सीजन में भी राजस्थान रॉयल्स से ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
लेकिन उसके बाद से लगातार राजस्थान रॉयल्स टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली और इस कारण टीम फाइनल तक में दुबारा अपनी जगह को नहीं बना सकी। राजस्थान रॉयल्स टीम के इस खराब प्रदर्शन की वजह टीम में हर सीजन से पहले होने वाले अधिकतर बदलाव हैं, जिसकी वजह से टीम में कोई भी खिलाड़ी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सका।
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम को मैच फिक्सिंग प्रकरण की वजह से आईपीएल में 2 साल का बैन भी झेलना पड़ा जो टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद टीम ने वापसी की लेकिन प्रदर्शन में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। हम राजस्थान रॉयल्स टीम के आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर बात करे तो टीम ने अभी तक आईपीएल में 147 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 73 में जीत हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स टीम का आईपीएल में जीत का प्रतिशत 51.37 का है, जो बेहतर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यदि उसे इस ट्राफी को दूसरी बार अपने नाम पर करना है, तो टीम को इसमें बेहद सुधार करने की जरुरत है। साल 2020 में खेले जाने वाले आईपीएल के 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी एकबार फिर से स्टीव स्मिथ के कंधो पर होगी।
वहीं टीम के साथ कुछ नये खिलाड़ी भी जुड़े हैं, जिसमें रॉबिन उथप्पा, शिमरॉन हेटमायर जैसे नाम शामिल हैं, जो टी20 क्रिकेट विशेषज्ञों में माने जाते हैं और इनके प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा कि राजस्थान रॉयल्स अपने जीत के रिकॉर्ड को कितना और बेहतर कर पायेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…