इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली 8 टीमों में से एक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले ही सीजन में खिताब को अपने नाम पर करके सभी को अचम्भे में डाल दिया था, जिसके पीछे टीम के गेंदबाजो की सबसे बड़ी भूमिका थी, क्योंकि क्रिकेट के इस छोटे फार्मेट में जिस टीम के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उसे अधिक सफलता मिलती है।
राजस्थान रॉयल्स का उसके बाद के आईपीएल सीजन में उस तरह का प्रदर्शन देखने को भले ही ना मिला हो लेकिन टीम के पास हर सीजन में ऐसे बॉलर्स रहे हैं, जिन्होंने महत्तवपूर्ण समय पर टीम को विकेट दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – शेन वार्न (58 विकेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व लेग स्पिनर गेंदबाज शेन वार्न की गेंदबाजी का जलवा सभी को आईपीएल में भी देखने को मिला जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम को अपनी कप्तानी में पहले सीजन का विजेता बनाने में गेंदबाजी से भी महत्तवपूर्ण योगदान दिया। शेन वार्न साल 2008 से लेकर 2011 के आईपीएल सीजन तक राजस्थान रॉयल्स की हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 56 मैचो में 25.36 के औसत के साथ 58 विकेट हासिल किए।
2 – सिधार्थ त्रिवेदी (65 विकेट)
हमें आईपीएल में ऐसे भी गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिनके बारे में अधिक किसी ने पहले कुछ नहीं सुना था, जिसमें एक नाम मध्यम गति के तेज गेंदबाज सिधार्थ त्रिवेदी का आता है, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से एक शानदार गेंदबाज साबित होते हैं। सिधार्थ त्रिवेदी जो साल 2008 से लेकर 2013 तक राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे उन्होंने इस दौरान टीम के लिए 76 मैचो में 29.29 के औसत के साथ 65 विकेट हासिल किए।
3 – शेन वॉट्सन (67 विकेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन का आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल में शुरुआत की थी और टीम के अहम सदस्यों में से एक बन गए। शेन वॉट्सन साल 2008 से लेकर 2015 के सीजन तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहते हुए 84 मैचो में 27.83 के औसत के साथ 67 विकेट हासिल किए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…