इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता रहने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए उसके बाद आईपीएल के हर सीजन में सफर बेहद कठिन ही देखने को मिला है, जिसमें टीम को जहां 2 साल का बैन झेलना पड़ा तो वहीं सिर्फ 3 बार ही प्लेऑफ में अपनी जगह को बना सकी लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी।
राजस्थान रॉयल्स टीम में एकबात जो हर सीजन में देखने को मिलती है, वह युवा खिलाड़ी जिनको टीम खेलने का मौका भी देती है, इसके अलावा टीम के पास अधिक बड़े नाम मौजूद नहीं होते हैं, लेकिन पिछले 3 से 4 सीजन में टीम के पास जो विदेशी खिलाड़ी वह बेहद शानदार हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ, जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स का नाम शामिल है, जिस कारण टीम इनके उपर अधिक निर्भर दिखाई देती हैं। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स 92 रनों पर ऑल ऑउट हुई)
साल 2010 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का मुकाबला लीग चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के साथ उसी के घर पर था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के विकेटो का पतन 6 वें ओवर से जो शुरु हुआ उसके बाद टीम संभल नहीं पायी और 19.5 ओवरो में 92 रन पर सिमट गयी।
2 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स 81 रनों पर ऑल ऑउट हुई)
साल 2011 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स मैदान पर था, जिसमें केकेआर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पारी का पहला विकेट चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर गवांया था और इस टीम इसके बाद लगातार विकेट गवांती चली गयी जिसके बाद 15.2 ओवरो में पूरी टीम 81 के स्कोर पर सिमट गयी।
1 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स 58 रनों पर ऑल ऑउट हुई)
साल 2009 का आईपीएल सीजन जो दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, उसमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच में केपटाउन के मैदान में मैच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 20 ओवरों में 133 का स्कोर खड़ा कर दिया, जो एक आसान लक्ष्य माना जाएगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजो ने पहले ही ओवर से हथियार डालने शुरु कर दिये थे, जिसके बाद पूरी टीम 15.1 ओवर में 58 रन बनाकर सिमट गयी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…