टी20 फार्मेट में हर टीम की एकादश में एक ऐसा खिलाड़ी जरुर शामिल होता है, जो उपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर तक खेलने की जिम्मेदारी को निभाने के साथ रन गति को भी बरकरार रखता है और ऐसे खिलाड़ी भले ही बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए नहीं पहचाने जाते हों लेकिन वह गेंद को बाउंड्री लाइन के पार आसानी से पहुंचाते हुए दिखते हैं।
क्रिकेट को कोई भी फार्मेट में क्यों ना हो ऐसे बल्लेबाज हर टीम का एक अहम हिस्सा जरुर होते हैं और इसी कारण आईपीएल में भी ऐसे खिलाड़ियों को काफी अहमीयत दी जाती है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रोहित शर्मा (62 चौके)
वर्तमान में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले रोहित शर्मा को लम्बी पारियां खेलने के लिए पहचाना जाता है, जिसमें वह एकबार पिच पर अपने कदम जमाने के बाद गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए दिखाई देते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 25 पारियों में 62 चौके लगाने के साथ 30 छक्के भी लगाये हैं।
2 – अजिंक्य रहाणे (67 चौके)
तकनीकि रुप से पूरी तरह सक्षम खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी देखने में सभी को बेहद मजा आता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका बड़ी ही आसानी से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना है। रहाणे ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 18 पारियों में 67 चौके लगाने के साथ 36.18 के औसत के साथ 579 रन भी बनाये हैं।
1 – गौतम गंभीर (78 चौके)
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जिनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की 2 बार विजेता भी बनी है, उनका बल्ला आरसीबी के खिलाफ हमेशा एक अलग अंदाज में बोलता हुआ दिखाई दिया है। गौतम गंभीर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.35 के औसत के साथ जहां 647 रन बनाये हैं, तो वहीं उनके नाम पर 78 चौके भी दर्ज हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…