पिछले एक दशक में हमने क्रिकेट में कई बदलाव होते हुए देखे हैं, जिसमें सबसे बड़ा जो बदलाव आया है, वह बल्लेबाजो के खेलने के तरीके में जो अब बेहद विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए दिखते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टी20 क्रिकेट रहा है, क्योंकि इस फार्मेट में 120 गेंदे ही खेलने को मिलती है, जिस कारण टीमें ऐसे बल्लेबाजो को खिलाने पर अधिक ध्यान देती हैं, जो तेजी के साथ रन बना सके।
इंडियन प्रीमियर लीग भी इसके पीछे एक बड़ा कारण माना जा सकता है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – डेविड वार्नर (165.18 का स्ट्राइक रेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है, जो वह क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में दर्शाते हैं, जिस कारण किसी भी गेंदबाज के लिए उनका सामना करना कभी आसान काम नहीं रहा है। डेविड वार्नर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 15 पारियों में 700 के करीब रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 165.18 का रहा है।
2 – डेविड मिलर (167.33 का स्ट्राइक रेट)
साउथ अफ्रीकन टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर भी तेजी के साथ निचले क्रम में रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। डेविड मिलर जो लम्बे समय तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा रहे हैं, वह आईपीएल के 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। मिलर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 167.33 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं।
1 – आंद्रे रसल (227.46 का स्ट्राइक रेट)
वेस्टइंडीज़ से आने वाले विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल अपनी बल्लेबाजी के समय कुछ ही गेंदो में मैच की परिस्थिती को बदलकर रख सकते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका तेजी के साथ रन बनाना है। रसल को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा हैं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ आईपीएल 9 पारियां खेलते हुए 53.83 के औसत के साथ रन बनाये हैं और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 227.46 का रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…