पिछले एक दशक में सभी ने क्रिकेट में काफी बदलाव होते हुए देखा है, जिसमें गेंदबाजो के लिए हालात बेहद मुश्किल होते हुए दिखाई दिए हैं, क्योंकि वनडे और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजो के मुफीद पिचें भी बनने लगी हैं, जिस कारण बॉलर्स को काफी सतर्क होकर गेंदबाजी करनी होती है।
इंडियन प्रीमियर लीग में हमने 12 सीजन में देखा है, कि किसी एक गेंदबाज का पूरा करियर ही प्रश्न चिन्ह के तौर पर दिखाई देने लगता है, तो वहीं एक गेंदबाज अपनी गेंदो से बल्लेबाजो के तकलीफ में डालता हुए दिखाई देता है। एक गेंदबाज के लिए टी20 क्रिकेट में जितना महत्तवपूर्ण विकेट हासिल करना होता है, उससे कहीं ज्यादा उसे खुशी मेडन ओवर डालकर होती है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ अभी तक सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रविचंद्रन अश्विन (1 मेडन ओवर)
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो टी20 क्रिकेट में एक किफायती गेंदबाज के तौर पर पहचाने जाते हैं, जिस कारण अश्विन अधिकतर गेंदबाजी पहले 6 ओवरों में करते हुए दिखाई देते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ अभी तक 60 ओवरों की गेंदबाजी में जहां 15 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं 1 मेडन ओवर डालने में भी कामयाब हो सके हैं।
2 – रयान हैरिस (2 मेडन ओवर)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस जो आईपीएल के कुछ सीजन में भी खेलते हुए दिखाई दिए हैं, उनका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ एक अलग ही रिकॉर्ड गेंदबाजी में देखने को मिलता है। हैरिस ने आरसीबी के खिलाफ 27.4 ओवरो की गेंदबाजी में जहां 12 विकेट हासिल किए तो वहीं 2 ओवर मेडन डालने में भी कामयाब रहे हैं।
3 – लसिथ मलिंगा (3 मेडन ओवर)
आईपीएल के 12 सीजन खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज लसिथ मलिंगा का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है और इसी कारण उनकी गेंदो में रन बनाना भी बेहद मुश्किल होता है। मलिंगा ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 62.4 ओवरो की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 14 विकेट हासिल करने के साथ 3 मेडन ओवर्स भी डालने में कामयाब रहे हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…