टी20 क्रिकेट शुरु होने के बाद से टीमों की नजरे ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर रहती है, जो गेंद को स्टेडियम के बाहर आसानी से मार सके और ऐसे खिलाड़ी मैच के हालात को भी काफी तेजी के साथ बदलकर रख देते हैं, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना हो या फिर अंतिम के ओवरों में तेजी के साथ रन बनाना हो वहां पर ऐसे खिलाड़ी एक मैच विनर की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद से हमने 12 सीजन में हर टीम की रणनीतियों में काफी बदलाव होते हुए देखा है, जिसके बाद अब सभी टीमों की अंतिम एकादश में 1 से 2 ऐसे खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे जिनका काम ही पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलना होता है। हम आपको इस आर्टिकल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – आंद्रे रसल (32 छक्के)
वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल अपनी बल्लेबाजी से किसी भी मैच की पूरी तस्वीर को बदलकर रख देते हैं और 12 वें सीजन में ऐसा उन्होंने कई बार करके भी दिखाया है। रसल की बल्लेबाजी में जो सबसे बड़ी ताकत है, वह यह कि गेंद को अपने मन से किसी भी तरफ स्टेडियम के बाहर मारने की क्षमता। आंद्रे रसल ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 32 छक्के लगा चुके हैं, जिसमें वह 13 वें सीजन में और इजाफा करना चाहेंगे।
2 – डेविड वार्नर (36 छक्के)
डेविड वार्नर जिनका आईपीएल में एक बल्लेबाज के तौर पर अलग ही अंदाज सभी को देखने को मिला हैं, जहां पर वह विस्फोटक अंदाज में तो खेलते हुए दिखाई दिए तो हालात के अनुसार संभलकर भी लेकिन वार्नर की बल्लेबाजी को जो सबसे बड़ी खास बात है, वह यह कि गेंद को कभी भी स्टेडियम के बाहर पहुंचा सकते हैं। डेविड वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ 15 पारियों में अभी तक 36 छक्के लगा चुके हैं।
3 – महेंद्र सिंह धोनी (45 छक्के)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनकी बल्लेबाजी में सभी ने काफी बड़ा बदलाव होते हुए तो देखा है, लेकिन धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को आखिरी ओवर में भी जिताने की क्षमता रखते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आसानी से गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाना है। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 25 पारियां खेलते हुए 45 छक्के अभी तक लगा चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…