क्रिकेट के खेल में किसी टीम के लिए जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाने का काम टीम के गेंदबाज़ करते हैं, जिनके अच्छे प्रदर्शन से जहां जीत मिलने की संभावना बढ़ जाती है, तो वहीं उनके खराब प्रदर्शन से टीम के बल्लेबाज़ो पर एक अतिरिक्त दबाव बन जाता है, इसलिए कहा जाता है, कि जिस टीम के पास अच्छे गेंदबाज़ हैं, वह किसी भी परिस्थिती में मैच को जीत सकती है।
इस खेल का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट जिसे बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद फार्मेट माना जाता है, उसमें गेंदबाज़ो के लिए और भी अधिक मुश्किले रहती हैं, क्योंकि पिच से लेकर मैदान तक उनके पक्ष में नहीं होता है और उनको इन सभी परिस्थितियों से खुद को पार करते हुए टीम के लिए विकेट निकालकर देने का काम करने के साथ रन गति पर भी लगाम रखना होता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें 12 सीजन में ऐसा ही देखने को मिला है, जिसमें सफलता उसी टीम के हाथ में लगती है, जिसके गेंदबाज़ पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करते हैं और इसी कारण हम आईपीएल में खेलने वाली आरसीबी टीम के लिए अभी तक हुए 12 सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – जहीर खान (49 विकेट)
भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के तेज गेंदबाज़ जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी का लोहा विश्व स्तर पर भी मनवाया है, उनका आईपीएल में भी उसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिला है। जहीर वैसे तो कई आईपीएल टीमों से खेले हैं, जिसमें वह साल 2008 से लेकर 2013 तक के सीजन में आरसीबी का हिस्सा रहे थे, जिसमें उन्होंने टीम के लिए 44 मैच में 26.77 के औसत के साथ 49 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
2 – विनय कुमार (72 विकेट)
आर. विनय कुमार जो अपनी तेज गेंदबाज़ी के लिए उतना तो नहीं पहचाने जाते हैं, लेकिन वह टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ गेंदबाज जरुर हैं, जिसमें उनकी गेंदबाज़ी में सभी को मिश्रण देखने को मिलता है। विनय कुमार आईपीएल में एक समय आरसीबी टीम के महत्तवपूर्ण गेंदबाजो में से एक हुआ करते थे, जिसमें वह साल 2008 से लेकर 2013 के सीजन तक टीम का हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने 64 मैचो में 25.30 के औसत के साथ 72 विकेट हासिल किए।
1 – युजवेंद्र चहल (100 विकेट)
वर्तमान में भारतीय टीम के लिए प्रमुख लेग स्पिनर की भूमिका निभाने वाले युजवेंद्र चहल के लिए राष्ट्रीय टीम में उनकी राह को आईपीएल के प्रदर्शन की वजह से खुली थी, जिसमें चहल आरसीबी टीम के एक प्रमुख स्पिन गेंदबाज लगातार बने हुए है और इसी कारण वह साल 2014 के आईपीएल से लेकर अभी तक टीम के लिए 83 मैचो में 22.84 के औसत के साथ 100 विकेट हासिल कर चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…