Categories: CricketIPL

IPL में RCB के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले प्लेयर

क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए जितना अच्छे बल्लेबाज़ और गेंदबाज जरूरी होते हैं, तो उतना ही टीम के लिए फील्डर भी क्योंकि वह टीम के लिए एक तरह से 12 वें खिलाड़ी की भूमिका में मैदान में होते हैं, जिससे टीम को कभी-कभी जरुरी समय पर एक शानदार कैच पकड़कर वह विकेट दिलाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।

इस खेल के बदलते हुए प्रारुप के साथ खिलाड़ियों को सभी विभागो में सुधार करना पड़ा और इस कारण वह जहां बेहद फिट दिखाई देते हैं, तो वहीं इसका प्रभाव उनके खेल में सुधार में भी देखने को मिला जिससे वह अपने विभाग में तो शानदार कर ही रहे हैं, इसके अलावा टीम के लिए फील्डिंग में भी बेहद महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ जाते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, उसमे यदि पहले सीजन से लेकर अभी तक हुए सीजन में सभी टीमों के फील्डिंग के स्तर को देखा जाये तो बेहद सुधार देखने को मिला है, जिसका सबसे बड़ा कारण प्लेयर्स की फिटनेस भी है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के लिए सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – विनय कुमार (22 कैच)

मध्यम गति के तेज गेंदबाज विनय कुमार जो टी20 फार्मेट के एक विशेषज्ञ बॉलर माने जाते हैं, वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का लम्बे समय तक हिस्सा रहे हैं, जिसमें वह टीम के लिए महत्तवपूर्ण समय पर विकेट निकालने के साथ फील्डिंग में भी अपना 100 प्रतिशत देते हुए नजर आये। विनय कुमार ने आरसीबी के लिए 70 मैचो में 22 कैच पकड़े हैं।


2 – एबी डी विलियर्स (62 कैच)

आरसीबी टीम के 2 मजबूत स्तंभो में से एक एबी डी विलियर्स जिनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए करोड़ो क्रिकेट फैंस बेताब रहते हैं, तो उनकी शानदार फील्डिंग को लेकर भी सभी दीवाने हैं। डी विलियर्स जिनको असंभव कैच भी बाउंड्री लाइन पकड़ते हुए देखा गया है, वह आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा साल 2011 के सीजन से हैं, जिसमें उन्होंने टीम के लिए 127 मैचो में 62 कैच लपके हैं।


1 – विराट कोहली (83 कैच)

टीम के कप्तान विराट कोहली जो बल्लेबाजी में तो महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, वह एक शानदार फील्डिर के तौर पर भी मैदान में दिख जाते हैं और इससे टीम का मनोबल भी काफी बढ़ जाता है। विराट कोहली जो आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने टीम के लिए 192 मैचो में 83 कैच पकड़े हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago