किसी भी टीम के लिए खेल में अपने रिकॉर्ड को शानदार रखने के लिए हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होता है, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथ कभी जीत तो कभी हार लगती है, जो खेल का ही एक हिस्सा है, लेकिन यह उनके रिकॉर्ड में जरुर दर्ज हो जाता जिससे आने वाले भविष्य में उस टीम के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, कि उसने इस टूर्नामेंट में अच्छा खेला था, या खराब।
क्रिकेट के खेल में भी हमें ऐसा ही देखने को मिलता हैं, जहां कुछ टीमों को किसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है, तो कुछ बेहद ही खराब खेल दिखाती हैं। इसी कड़ी में विश्व क्रिकेट की सबसेे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, उसका हिस्सा रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम जिसका एक या 2 सीजन में बेहद शानदार प्रदर्शन फैंस को देखने को मिला है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के पास पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक एक से एक शानदार खिलाड़ी रहे लेकिन टीम इसके बावजूद एकसाथ कम ही किसी मैच में प्रदर्शन करती हुई नजर आयी और वह अधिकतर अपनेे बड़े खिलाड़ियों विराट कोहली या एबी डी विलियर्स पर ही निर्भर नजर आयी।
आरसीबी के आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर एक नजर डाली जाये तो टीम ने पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक 181 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 83 मैचो में ही जीत हासिल कर सके हैं, इस कारण उनका जीत का प्रतिशत सिर्फ 47.45 का है, जो एक मजबूत टीम और बड़े खिलाड़ी मौजूद होते हुए बेहद खराब कहा जा सकता है।
विराट कोहली की कप्तानी में टीम को आने वाले 13 वें सीजन में इसमें सुधार की जरुरत है, क्योंकि इसी जरिए टीम आईपीएल में खुद को साबित भी कर पायेगी और 12 सीजन के सूखे खत्म करने की कोशिश में आगे भी बढ़ सकती है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…