किसी भी स्पोर्ट में कोई भी टीम अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनना चाहती है, लेकिन इसके बावजूद वह कभी-कभी ऐसा प्रदर्शन कर देते हैं, जिसके बाद वह भी इसका हिस्सा बन जाते हैं, कुछ ऐसा ही क्रिकेट में भी देखने को मिलता हैं, जहां पर टीमें बड़े अंतर से हार के अलावा कम स्कोर पर ऑल ऑउट होने से भी बचने की कोशिश किसी मैच में करती हुई दिखती हैं।

टी20 फार्मेट आने के बाद टीमों पर लगातार तेजी के साथ रन बनाने का दबाव रहता है और इसी में टीमें विकेट भी गवां देती हैं, लेकिन कभी-कभी वह खुद को इस परिस्थिती से संभाल नहीं पाती हैं और लगातार विकेटो के पतन की वजह से वह ऐसे स्कोर पर ऑउट हो जाती है, जिसका आभास उन्हें मैच शुरु होने से पहले भी नहीं था।

आरसीबी जिसके पास आईपीएल के हर सीजन में बल्लेबाज़ी क्रम बाकी टीमों के मुकाबली कहीं अधिक मजबूत रहता है, वह भी ऐसे रिकॉर्ड का हिस्सा है, जिसके बाद हम आपको आरसीबी के आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स (आरसीबी की टीम 70 रनों पर सिमटी)

साल 2009 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का लीग स्टेज में मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था, जिसमें राजस्थान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और टीम की तरफ से प्रवीण तांबे ने अपने 4 ओवरो में 4 विकेट हासिल करके आसरीबी की टीम को 15 ओवरो में 70 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका अदा की थी।


2 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी की टीम 70 रनों पर सिमटी)

साल 2019 के आईपीएल सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के बीच में खेला गया था, जिसमें सीएसके ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और उसके बाद चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट हासिल करके आरसीबी को 17.1 ओवर में 70 के स्कोर पर समेटने का काम किया था।


1 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी की टीम 49 रनों पर सिमटी)

साल 2017 के आईपीएल सीजन में आरसीबी का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करते हुए केकेआर को 19.3 ओवर में 131 के स्कोर पर समेट दिया लेकिन इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से कुल्टर नाइट, डी ग्रैंडहोम और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लेकर आरसीबी की पूरी टीम को 9.4 ओवरो में सिर्फ 49 रनों पर समेट दिया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago