इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजी क्रम को देखा जाए तो वह बाकी टीमों के मुकाबले बेहद खतरनाक दिखाई देता है, जिस कारण किसी भी गेंदबाज के लिए इस टीम के खिलाफ बॉलिंग करना आसान काम नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी बॉलर्स हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बॉलिंग की है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में अभी तक इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – लसिथ मलिंगा (13 विकेट)
आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। मलिंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 13 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें वह 13 वें सीजन में और अधिक इजाफा करना चाहेंगे।
2 – मोहित शर्मा (14 विकेट)
यह एक ऐसा नाम है, जिसको लेकर किसी ने अधिक सोचा नहीं होगा लेकिन मोहित शर्मा एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद फिट माने जाते हैं, क्योंकि मोहित पास गेंदबाजी में मिश्रण काफी जिससे वह विपक्षी टीम के बल्लेबाजो को बड़ा शॉट खेलने से रोकने का काम करते हैं। मोहित शर्मा ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। मोहित शर्मा आईपीएल के 13 वें सीजन में एकबार फिर से नयी टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।
1 – ड्वेन ब्रावो (17 विकेट)
दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनर की भूमिका को निभाने वाले ड्वेन ब्रावो ने लगातार अपने खेल के जरिए आईपीएल में सभी को प्रभावित करने का काम किया है। ड्वेन ब्रावो ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में 12 मैच खेले हैं, जिसमें वह अभी तक 17 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं। ब्रावो से चेन्नई सुपर किंग्स को 13 वें सीजन में एकबार से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…