Categories: CricketIPL

IPL में SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में हमें अभी तक के 12 सीजन में एक से एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर फैंस के दिलो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी जिन्होंने लगातार हर सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन देकर आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में खुद को शुमार किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद जिसके पास आईपीएल की बाकी टीमों के मुकाबले शानदार गेंदबाजी अटैक देखने को मिला है, उसे भी इन बल्लेबाजो के आगे संघर्ष करते हुए देखने को मिला है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – रॉबिन उथप्पा (472 रन)

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए आईपीएल में लम्बे समय बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबिन उथप्पा जो 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे उनका सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। रॉबिन उथप्पा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी 16 पारियों में 29.50 के औसत के साथ 472 रन बना चुके हैं।


2 – विराट कोहली (504 रन)

विराट कोहली जिनका नाम पहले ही आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है, उनका हर टीम के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 13 पारियों में 45.81 के शानदार औसत के साथ 504 रन बना चुके हैं।


1 – शेन वॉट्सन (523 रन)

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार आईपीएल विजेता बनाने में अहम भूमिका अपने बल्ले के जरिए अदा की थी। शेन वॉट्सन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में 16 पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 523 रन बनाये हैं और इसमें 117 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। वॉट्सन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद सीएसके को 13 वें सीजन में भी होगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago