IPL Purple Cap Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक हुए 12 सीज़न में हमें एक से एक गेंदबाज़ देखने को मिले हैं, लेकिन हर सीज़न में कोई एक गेंदबाज़ सभी को काफी प्रभावित करता है और पूरे सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने नाम पर करता है। टी20 क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद फार्मेट माना जाता है, लेकिन इसमें गेंदबाज़ भी अपना कमाल दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं।
साल 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीज़न में यदि पर्पल कैप को जीतने वाले गेंदबाज़ो को लेकर बात करी जाए तो उसमें पहले सीज़न में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ सोहेल तनवीर ने जीता था, जिन्होंने 11 मैच में 12.09 के औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम पर किए थे।
वहीं दूसरे सीज़न में पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आरपी सिंह जो डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेल रहे थे, उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 16 मैचो में 18.13 के औसत के साथ 23 विकेट झटके थे। इसके बाद तीसरे सीज़न में डेक्कन चार्जर्स से ही खेल रहे स्पिन गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा ने पर्पल कैप को जीता जिसमें उन्होंने 16 मैच में 20.42 के औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए थे।
आईपीएल के अभी तक के 12 सीज़न में किसी एक सीज़न में यदि सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को लेकर बात करी जाए तो यह कारनामा साल 2013 में हुए आईपीएल सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने किया है, जिन्होंने उस सीज़न के 18 मैचो में 15.53 के औसत से 32 विकेट हासिल किए थे।
इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और ड्वेन ब्रावो ने अभी तक के हुए सभी आईपीएल सीज़न में 2-2 बार पर्पल कैप को अपने नाम पर किया है, जिसमें ब्रावो ने साल 2013 और 2015 के आईपीएल सीज़न में यह कारनाम किया है, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने साल 2016 और 2017 के आईपीएल सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी।
| साल | खिलाड़ी | किस टीम से खेले | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | कितनी बार 4 विकेट लिए | 5 विकेट कितनी बार लिए |
| 2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 22 | 12.09 | 6.46 | 11.22 | 1 | 1 |
| 2009 | आरपी सिंह | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 23 | 18.13 | 6.98 | 15.5 | 1 | 0 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 21 | 20.42 | 7.29 | 16.8 | 0 | 0 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा | मुम्बई इंडियंस | 16 | 28 | 13.39 | 5.95 | 13.5 | 0 | 1 |
| 2012 | मोर्नी मोर्कल | दिल्ली डेयरडेविल्स | 16 | 25 | 18.12 | 7.19 | 15.1 | 1 | 0 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 18 | 32 | 15.53 | 7.95 | 11.7 | 1 | 0 |
| 2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई सुपर किंग्स | 16 | 23 | 19.65 | 8.39 | 14 | 1 | 0 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 17 | 26 | 16.38 | 8.14 | 12 | 0 | 0 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 23 | 21.3 | 7.42 | 17.2 | 1 | 0 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 26 | 14.19 | 7.05 | 12 | 0 | 1 |
| 2018 | एंड्रयू टाय | किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 24 | 18.66 | 8 | 14 | 3 | 0 |
| 2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 17 | 26 | 16.57 | 6.69 | 14.84 | 2 | 0 |
21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…