Categories: CricketIPL

IPL में सबसे ज़्यादा स्टम्पिंग करने वाले टॉप 10 विकेटकीपर

IPL me Sabse Jyada Stumping: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक हुए 12 सीज़न में जहां 1 टीम ने 4 बार खिताब को अपने नाम पर किया है, तो वहीं कुछ ऐसी भी टीम हैं, जो पहले सीज़न से तो खेल रही हैं, लेकिन एक बार भी विजेता नहीं बन सकी हैं। IPL में खेलने वाली सभी फ्रेंचाइज़ी की नजर जहां टीम में आक्रमक बल्लेबाज़ो के साथ इस फार्मेट में शानदार गेंदबाज़ी करने वालों शामिल करने को लेकर रहती है।

वहीं 12 सीज़न खत्म होने के बाद टीमों की सोच को देखा जाए तो वह अब ऐसे विकेटकीपर को लेने की कोशिश करती है, जो तेज़ी के साथ रन बना सके और विकेट के पीछे भी कमाल दिखा सके इसके अलावा जबसे IPL में डीआरएस की नियम आया है, उसके बाद से टीमों की नजर विकेटकीपरो को लेकर भी बदली जो गेंदबाज़ को सही तरीके से बात सके कि टीम को डीआरएस के लिए जाना चाहिए या फिर नहीं।

IPL में बात करे सबसे स्टम्पिंग करने वाले विकेटकीपरो को लेकर जिन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो पर अपना एक अलग तरह का दबाव बनाकर रखा उसमें बिना किसी संदेह के पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 190 मैचो की 183 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 38 स्टम्पिंग की हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शानदार बल्लेबाज़ और एक सीज़न में ऑरेंज कैप को भी अपने नाम पर कर चुके रॉबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने 177 मैचो की 114 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 32 स्टम्पिंग की हैं। जबकि सबसे अधिक विकेटकीपिंग करने के मामले में तीसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 182 मैचो की 166 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 30 स्टम्पिंग की है।

IPL में सबसे ज़्यादा स्टम्पिंग | IPL me Sabse Jyada Stumping

नंबर विकेटकीपर मैच पारियां कुल कितने डिस्मिसल किए कैच स्टम्पिंग एक मैच में सबसे अधिक डिस्मिसल
1 महेंद्र सिंह धोनी 190 183 132 94 38 4 (3 कैच, 1 स्टम्पिंग)
2 रॉबिन उथप्पा 177 114 90 58 32 4 (3 कैच, 1स्टम्पिंग)
3 दिनेश कार्तिक 182 166 131 101 30 4 (2 कैच, 2 स्टम्पिंग)
4 रिद्धिमान साहा 120 100 74 55 19 4 (3 कैच,  1 स्टम्पिंग)
5 पार्थिव पटेल 139 122 82 66 16 4 (4 कैच)
6 एडम गिलक्रिस्ट 80 80 67 51 16 4 (4 कैच)
7 रिषभ पंत 54 44 41 30 11 3 (3 कैच)
8 नमन ओझा 113 111 75 65 10 4 (4 कैच)
9 कुमार संगकारा 71 51 43 34 9 5 (5 कैच)
10 क्विंटन डी कॉक 50 43 36 28 8 4 (4 कैच )

 

22 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago