भारत के जाने पहचाने एथलेटिक खिलाड़ी खेताराम ने 2 बार एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। रियो ओलंपिक में खेताराम पुरुषों की मैराथन में 26 वें स्थान पर रहे थे। वर्तमान में खेताराम भारतीय आर्मी में नौकरी कर रहे हैं।
शुरूआती जीवन
इस शानदार मैराथन एथलीट का जन्म 20 सितम्बर 1986 को हुआ था। अपने स्कूल के दिनों से ही खेताराम रोज 4 किलोमीटर रेत पर पैदल चलकर पहुंचते थे। खेताराम ऐसे स्कूल में पढ़ते थे, जो सिर्फ 8 वीं क्लास तक ही था, लेकिन इसके बावजूद इस भारतीय एथलीट ने अपनी सारी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए देश का सम्मान बढ़ाने का किया है।
निजी जीवन
33 साल के खेताराम का जन्म राजस्थान के बाडमेर जिले में खोखसार ईस्ट में हुआ था। खेता राम जट रेजीमेंट में नेब सूबेदार हैं। खेताराम के 4 भाई और 1 बहन है, जिसमें राम सिर्फ अपने परिवार में एकलौते कमाने वाले व्यक्ति हैं। खेताराम के माता-पिता और पत्नि को ये भी नहीं पता था, कि वह ओलंपिक में देश का नेतृत्व करने के लिए जा रहे हैं।
खेताराम आर्मी के एक जवान हैं और सांभा पोस्ट जम्मू में तैनात हैं। अपनी स्किल्स को सुधारने केे लिए खेताराम ने पूणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ली है। राम एक ऐसे गांव से आते हैं, जहां पर पानी को लेकर काफी किल्लत है, साथ ही वहां पर अच्छी सडक भी नहीं है। एकबार इंटरव्यू में खेताराम ने इसी बात का जिक्र करते हुए कहा था, कि, वह अपने गांव के लोगों के लिए पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास करेंगे जब वह ओलंपिक में पदक जीत लेंगे।
प्रोफेशनल लाइफ
एक नियमित इनकम के लिए खेताराम ने भारतीय आर्मी में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत जम्मू के सांभा पोस्ट में तैनात कर दिया गया। इसके बाद उन्हें वर्ल्ड मिलेट्री गेम्स में खेलने का मौका मिला, जिसके बाद उनके कोच सुरेंद्र सिंह ने उन्हें सलाह देते हुए मैराथन में भाग लेने के लिए कहा।
जिसके बाद पूणे में ट्रेनिंग करने के अलावा खेताराम ने वेलिंगटन में भी जाकर ट्रेनिंग की और इसके बाद उन्हें 2016 में हुए रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने के साथ मुम्बई मैराथन में भी हिस्सा लिया।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
खेताराम को अभी तक किसी भी तरह के विवाद में नहीं देखा गया है। एक एथलीट होने के नाते मीडिया में उनके प्रदर्शन को लेकर ही अभी तक बातें होते देखा गया हैं।
नेटवर्थ
खेताराम की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…