Categories: CricketIPL

IPL में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले टॉप 10 फील्डर

Most catches by fielder In IPL: क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 क्रिकेट जबसे शुरु हुआ उसके बाद से कई जिन टीमों की फील्डिंग पहले उतनी बेहतर नहीं होती थी, उनके इस विभाग में बेहद सुधार देखने को मिला खासकरके भारतीय टीम में और इससे टीम को लाभ भी मिला हैं, जिससे विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो को आसानी से रन बनाना काफी मुश्किल भरा दिखने लगा हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद भारतीय टीम को कई ऐसे खिलाड़ी मिले जो खेल के तीनों ही विभाग में शानदार प्रर्दशन करते हैं। आईपीएल में यदि हम अभी तक हुए 12 सीज़न में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले टॉप 10 फील्डरों को लेकर बात करे तो उसमें सुरेश रैना का नाम सबसे पहले आता हैं, जिन्होंने 193 मैचो में खेलते हुए 192 पारियों में 102 कैच पकड़े हैं।

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स हैं, जिन्होंने 154 मैचो की 121 पारियों में 84 कैच पकड़े हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आईपीएल के 12 वें सीज़न में मुम्बई इंडियंस की टीम को अपनी कप्तानी में विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 188 मैचों की 188 पारियों में फील्डिंग करते हुए 83 कैच पकड़े हैं।

आईपीएल में टीमों की नजर भी ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने पर रहती हैं, जो फिटनेस के मामले में अव्वल हों, जिससे वह गेंदबाज़ी या बल्लेबाज़ी के अलावा फील्डिंग में अपना 100 प्रतिशत दे सके। जिसका उदाहरण हम हर सीज़न में देख सकते हैं, कि किस तरह से कोई खिलाड़ी बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर ऐसा कैच पकड़ता जो पहले कोई सोच नहीं सकता है और इससे मैच की तस्वीर भी बदल जाती है।

IPL में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर | Most catches by fielder In IPL

नंबर फील्डर मैच पारियां कैच एक मैच में अधिकतम कैच
1 सुरेश रैना 193 192 102 3
2 एबी डी विलियर्स 154 121 84 3
3 रोहित शर्मा 188 188 83 3
4 कायरन पोलार्ड 148 148 82 2
5 ड्वेन ब्रावो 134 133 74 3
6 विराट कोहली 177 175 73 2
7 शिखर धवन 159 159 68 2
8 मनीष पांडे 130 130 63 3
9 रवींद्र जडेजा 170 169 63 3
10 डेविड वार्नर 126 125 54 4

 

22 नवंबर 2019 तक आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago