Categories: CricketIPL

IPL 2020 की नीलामी में ये 5 रिलीज़ खिलाड़ी बन सकते हैं, मिलियन डॉलर बेबी

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसके लिए खिलाड़ियों की इस सीज़न के लिए नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होगी। सभी फ्रेंचाइजियों ने इसको लेकर अपनी रणनीति पहले ही बना रखी हैं और हमने हर सीज़न के अभी तक जो नीलामी उसमें किसी ऐसे खिलाड़ी को मिलेनियर बनते हुए देखा हैं, जिसके नाम को लेकर पहले उतना किसी ने नहीं सुना था।

इन खिलाड़ियों के अलावा कई जाने पहचाने नाम भी नीलामी का हिस्सा हर सीज़न में देखने को मिलते हैं, जो दूसरी टीम से रिलीज़ किए गए खिलाड़ी होते हैं। जिसमें सबसे बड़ा उदाहरण युवराज सिंह हिस्सा हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने साल 2011 में भारतीय टीम को विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

जिसके बाद अच्छा प्रदर्शन ना करने वजह से आरसीबी की टीम ने उन्हें एक सीज़न के बाद रिलीज़ कर दिया और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस बार भी होने वाली नीलामी में हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, जिसमें उन्हें पिछले अनुबंध से कहीं अधिक रकम देकर टीमें खरीदने का प्रयास कर सकती हैं।

IPL  नीलामी में इन 5 रिलीज़ खिलाड़ियों को मिल सकती हैं, बड़ी रकम

1 – क्रिस लिन

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले हार्ड हिटिंग बल्लेबाज़ क्रिस लिन साल 2019 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 400 से अधिक रन बनाये थे। लेकिन इसके बावजूद कोलकाता की फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज़ करने का फैसला किया।

टी20 क्रिकेट में लिन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर अपने बल्ले से किसी भी टीम के गेंदबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। दायें हाथ के बल्लेबाज़ लिन ने अबूधाबी में खेली जा रही टी10 लीग में अपने फार्म का परिचय दिया जिसमें उन्होंने टी10 क्रिकेट में सबसे अधिक व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 91 रनों की पारी खेली। इस बात की पूरी उम्मीद की जा सकती हैं, कि नीलामी के दौरान कई टीमों की नजर क्रिस लिन के उपर रहने वाली हैं।

2 – एविन लुईस

मुम्बई इंडियंस के लिए पिछले सीज़न में खेलने वाले टी20 के स्टार बल्लेबाज़ो में एक माने जाने वाले एविन लुईस को टीम ने निलामी से पहले रिलीज़ कर दिया। लुईस को लेकर नीलामी से पहले इस बात की खबर आ रही हैं, कि राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें लेने में अपनी दिलचस्पी दिखा रही है।

डिफेंडिंग विजेता मुम्बई इंडियंस के पास से पहले से ही शानदार ओपनिंग खिलाड़ी मौजूद हैं, जिस कारण उन्हें लुईस को टीम में रखना उचित नहीं दिखा जिसकी वजह उन्होंने यह फैसला लिया। वहीं जिन टीमों के पास आक्रमक ओपनिंग बल्लेबाज़ की कमी दिख रही है, वह लुईस को लेने में अपनी दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

साल 2018 में हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान एविन लुईस को मुम्बई इंडियंस की टीम ने 3.80 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा सकती है, कि उन्हें इस सीज़न की नीलामी इससे भी बड़ी रकम में खरीदा जा सकता है।

3 – सैम करन

12 वें सीज़न के लिए जब नीलामी हुई थी, उसमें सैम करन मिलियन डॉलर बेबी बने थे और इस बार भी वह नीलामी का हिस्सा होने वाले हैं, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने करन को एक सीज़न के बाद ही रिलीज़ कर दिया। सैम करन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पंजाब की टीम ने 7.2 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर दी थी।

इंग्लैंड से आने वाले इस ऑलराउंडर ने पंजाब टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक भी हासिल की थी, इसके अलावा करन बल्ले से भी टीम के लिए निचले क्रम में काफी उपयोगी साबित हुए थे। अब करन एकबार फिर से नीलामी का हिस्सा होने वाले हैं और इस बात की पूरी उम्मीद की जा सकती है, कि वह दुबारा मिलियन डॉलर बेबी बन सकते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल के 12 वें सीज़न में कोच रहने वाले माइक हेसन आगामी 13 वें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु सीज़न की टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जिसके बाद सैम करन को आरसीबी की टीम लेने में अपनी दिलचस्पी दिखा सकती है।

4 – मार्कस स्टोइनिस

जब आईपीएल के 13 वें सीज़न के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने अपने रिलीज़ खिलाड़ियों को लेकर लिस्ट जारी की थी, तो उसमें ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का नाम देखकर सभी को काफी हैरानी हुई थी, क्योंकि स्टोइनिस ने खुद को टी20 क्रिकेट में एक मैच विनर के तौर पर साबित किया हुआ है।

क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में स्टोइनिस का शानदार रिकॉर्ड हैं। स्टोइनिस साल 2016 से IPL का हिस्सा हैं, जिसमें उनका बल्लेबाज़ी औसत 52.75 का रहा है। 30 साल के स्टोइनिस ने भारत में काफी क्रिकेट खेला है, जिसके कारण वह इस सीज़न की नीलामी सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं।

5 – क्रिस मौरिस

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ट्रेड विंडो का सबसे सही उपयोग करते हुए आईपीएल के 13 वें सीज़न के लिए शानदार खिलाड़ियों को पहले ही अपनी टीम का हिस्सा बना लिया हैं, लेकिन टीम मैनेजमैंट से कुछ गलतियां भी खिलाड़ियों को रिलीज़ करने में देखी गयी हैं। साल 2020 में होने वाले IPL के 13 वें सीज़न के लिए यदि दिल्ली कैपिटल्स के उपरी क्रम को देखा जाए तो पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं।

लेकिन दिल्ली के लिए पिछले सीज़न में नंबर 6 पर खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस को टीम ने रिलीज़ कर दिया है, वहीं अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन भी इस आईपीएल सीज़न का टीम का हिस्सा होने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL

में पहले खेल चुके क्रिस मौरिस ने अपने 8 साल लंबे टी20 करियर में 185 मैच खेले हैं।

32 साल के क्रिस मौरिस के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है, IPL

का 12 वां सीज़न भले ही इस साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी के लिए अच्छा ना बीता हो लेकिन इसके बावजूद कई फ्रेंचाइज़ी मौरिस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च करती हुई दिख सकती हैं। जिसमें आरसीबी की टीम सबसे आगे दिख सकती हैं, क्योंकि उन्हें स्टोइनिस की जगह मौरिस एक अच्छे विकल्प के तौर पर मिल सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago