IPL में सर्वाधिक शून्य पर ऑउट होने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Most Ducks in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तो वैसे तो हमको हर बार किसी एक बल्लेबाज़ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, जिसमें वह सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप को भी अपने नाम पर करता है। आईपीएल में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा।

13 वें सीज़न के लिए सभी 8 टीमों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं, जिसमें वह शानदार खिलाड़ियों का एक पूल बनाकर लीग में खेलने उतर सके और जीत हासिल कर सके। हमें हर सीज़न में कुछ ऐसे बल्लेबाज़ भी देखने को मिलते हैं, जिनसे बड़े स्कोर की उम्मीद हर किसी को होती है, लेकिन वह उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर पाते हैं।

Most Ducks In IPL

जिसके बाद हम आपको IPL के टॉप 10 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी तक के इतिहास में सबसे अधिक शून्य पर ऑउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर दिग्गज़ ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 160 मैच खेले हैं, जिसमें 88 पारियों में बल्लेबाज़ी का मौका मिलने पर वह 13 बार शून्य पर ऑउट हुए हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल का नाम आता है, जिन्होंने 139 IPL मैचो की 137 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 13 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। वहीं टॉप 10 की इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जो 7 वें पायदान पर हैं। रोहित ने 188 आईपीएल मैचो की 183 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 12 बार बिना खाता खोले ही ऑउट हो गए हैं।

आईपीएल में शून्य पर ऑउट होने वाले टॉप 10 खिलाड़ी | Most Ducks in IPL:

नंबर खिलाड़ी मैच पारियां नॉट ऑउट रन सर्वाधिक स्कोर शतक अर्धशतक औसत स्ट्राइक रेट कितनी बार शून्य पर ऑउट हुए
1 हरभजन सिंह 160 88 35 829 64 0 1 15.64 138.17 13
2 पार्थिव पटेल 139 137 11 2848 81 0 13 22.60 120.78 13
3 पीयूष चावला 157 81 32 584 24* 0 0 11.92 111.45 12
4 अंबाती रायुडू 147 140 25 3300 100* 1 18 28.70 125.95 12
5 मनीष पांडे 128 118 23 2797 114* 1 15 29.44 121.13 12
6 गौतम गंभीर 154 152 16 4217 93 0 36 31.01 123.88 12
7 रोहित शर्मा 188 183 28 4898 109* 1 36 31.60 130.82 12
8 अजिंक्य रहाणे 140 132 16 3820 105* 2 27 32.93 121.93 11
9 अमित मिश्रा 147 56 25 362 31 0 0 11.68 93.06 10
10 मंदीप सिंह 97 84 15 1529 77* 0 5 22.16 124.71 10

Leave a Reply