Categories: CricketIPL

IPL के एक मैच में सबसे खराब गेंदबाज़ी करने वाले टॉप 10 गेंदबाज

Most runs conceded by a bowler in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीज़न में हमने एक से एक घातक गेंदबाज़ो को देखा जिनके सामने किसी भी बल्लेबाज़ के लिए रन बनाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी गेंदबाज़ हैं, जिनके 4 ओवरो में विपक्षी बल्लेबाज़ो ने काफी रन बटोरे हैं और इस कारण टीम को एक शर्मनाक हार का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही उन गेंदबाज़ के करियर में भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आईपीएल में हमने काफी चौके-छक्के लगते हुए देखे हैं, लेकिन किसी एक मैच में कोई गेंदबाज़ काफी महंगा भी साबित होता हुआ दिखाई देता है, जिसमें वह अपने स्पैल में ही पूरे मैच को बदलकर रख देता है। कोई भी ऐसे गेंदबाज़ को खिलाना से बचना ही चाहती है, लेकिन यदि उनके पास गेंदबाज़ी में अधिक विकल्प मौजूद नहीं होते है, तो उन्हें इस गलती का खामियाज़ा भी भुगतना पड़ता है।

यदि हम अभी तक के आईपीएल में 12 सीज़न में एक मैच में सबसे खराब गेंदबाज़ी करने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ो को लेकर बात करे तो उसमें पहले नंबर तेज़ गेंदबाज़ बासिल थम्पी का नाम आता है, जिन्होंने अपने 4 ओवरो में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ मैच में 70 रन खर्च कर दिए थे।

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अपने 4 ओवरो में 66 रन दे दिए थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान टीम के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान 4 ओवरो में 66 रन दिए थे। वहीं टॉप 10 की इस लिस्ट में उमेश यादव, संदीप शर्मा का नाम भी शामिल हैं।

आईपीएल के एक मैच में सबसे खराब गेंदबाज़ी करने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ | Most runs conceded in an innings of IPL

नंबर खिलाड़ी ओवर रन विकेट स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम जगह
1 बासिल थम्पी 4 70 0 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
2 ईशांत शर्मा 4 66 0 चेन्नई सुपर किंग्स राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
3 मुजीब उर रहमान 4 66 0 सनराईजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
4 उमेश यादव 4 65 0 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, नई दिल्ली
5 संदीप शर्मा 4 65 1 24 सनराईजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
6 अशोक डिंडा 4 63 0 मुम्बई इंडियंस वानखेडे स्टेडियम
7 वरुण एरोन 4 63 2 12 चेन्नई सुपर किंग्स एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
8 माइकल नीसर 4 62 0 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम मोहाली
9 शेन वॉट्सन 4 61 0 सनराईजर्स हैदराबाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
10 टिम साउदी 4 61 0 कोलकाता नाइट राइडर्स एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

 

21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago