Categories: CricketIPL

IPL में सबसे अधिक मेडन डालने वाले टॉप 10 गेंदबाज़

Most Maiden Overs in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और साल 2020 में इसका 13 वां सीज़न खेला जाएगा जिसको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइजी पूरी तरह से अपने तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगी हुई हैं। आईपीएल में जहां सभी टीमों की नजर एक से एक धाकड़ बल्लेबाज को शामिल करने को लेकर रहती हैं, वहीं उनकी नजर ऐसे गेंदबाज़ो पर भी रहती है, जो भले ही विकेट ना हासिल करते हों लेकिन बल्लेबाज़ो को खुलकर खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं देते हैं।

आईपीएल के 12 सीज़न में हमने ऐसे कई गेंदबाज़ देखे हैं, जिन्होंने विकेट भले ही कम हासिल किए हो लेकिन उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में विपक्षी बल्लेबाज़ को पूरी तरह से रोक कर रखा जिसका लाभ टीम के दूसरे गेंदबाज़ो को मिला है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे अधिक मेडन डालने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

बात करें आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक मेडन ओवर डालने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ो की लिस्ट को लेकर तो उसमें पहले स्थान पर पूर्व भारतीय गेंदबाज़ प्रवीण कुमार का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने 119 मैचो की 119 पारियों में 420.4 ओवरो की गेंदबाज़ी में 14 मेडन ओवर डाले हैं।

वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी एक भारतीय गेंदबाज़ कायम है, जो इरफान पठान हैं, जिन्होंने 103 मैचो की 101 पारियों में 340.3 ओवरो की गेंदबाज़ी करते हुए 10 मेडन ओवर डाले हैं। इसके अलावा 13 वें सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स से मुम्बई इंडियंस की टीम में ट्रांसफर हुए धवल कुलकर्णी हैं, जिन्होंने अब तक 90 आईपीएल मैच खेले जिसमें उन्होंने 290.5 ओवरो की गेंदबाज़ी में 8 मेडन ओवर डाले हैं।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज़ | Most Maiden Overs in IPL

नंबर खिलाड़ी मैच पारियां ओवर रन विकेट कितने मेडन ओवर डाले औसत इकॉनमी रेट स्ट्राइक रेट कितनी बार 4 विकेट लिए कितनी बार 4 विकेट लिए
1 प्रवीण कुमार 119 119 420.4 3251 90 14 36.12 8 28.04 0 0
2 इरफान पठान 103 101 340.3 2649 80 10 33.11 8 25.53 0 0
3 धवल कुलकर्णी 90 90 290.5 2404 86 8 27.95 8 20.29 1 0
4 लसिथ मलिंगा 122 122 471.1 3366 170 8 19.8 7 16.62 6 1
5 संदीप शर्मा 79 79 290.5 2272 95 8 23.91 8 18.36 2 0
6 भुवनेश्वर कुमार 117 117 435.2 3154 133 8 23.71 7 19.63 2 1
7 डेल स्टेन 92 92 351 2375 96 7 24.73 7 21.93 0 0
8 अमित मिश्रा 147 147 516.5 3795 157 6 24.17 7 19.75 3 1
9 हरभजन सिंह 160 157 562.2 3967 150 6 26.44 7 22.49 1 1
10 मुनाफ पटेल 63 63 225.5 1698 74 5 22.94 7.51 18.31 2 1

 

21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago