Most Wickets in IPL: टी20 क्रिकेट में जहां सारे फैंस को उस समय काफी मजा आता है, जब कोई बल्लेबाज़ गेंद को स्टेडियम से बाहर मार रहा होता है और क्रिकेट का ये सबसे छोटा फार्मेट जब शुरु हुआ था, तो उस समय सभी ने इस बात को जाहिर किया था, कि यह बल्लेबाज़ो के मुफीद फार्मेट हैं और गेंदबाज़ के लिए खुद को बचाना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।
लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीज़न बीत जाने के बाद इस बात को कहा जा सकता है, यदि गेंदबाज़ हालात के अनुसार खुद को ढाल लेता है, तो वह काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है, जिसमें हमने देखा है, कि आखिरी ओवर में गेंदबाज़ 6 रन भी बचाकर टीम को जीत दिला देता हैं।
आईपीएल में भी सभी 8 फ्रेंचाइज़ी ऐसे गेंदबाज़ो को शामिल करने का प्रयास करती हैं, जिनके पास विविधता मौजूद हो ताकि बल्लेबाज़ उनको लेकर पहले से ही यह तय ना कर सके कि अगली गेंद वह कौन सी डालेगा। आईपीएल में यदि हम सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ो की तरफ एक नजर दौड़ायें तो उसमें लसिथ मलिंगा का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने 122 मैचो में 170 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर लेग स्पिनर अमित मिश्रा हैं, जिनको देखकर एक बार सभी अचंभित हो सकते हैं, क्योंकि टी20 क्रिकेट में स्पिनरो का पिटाई से बचना काफी मुश्किल भरा दिखता है, लेकिन मिश्रा ने 147 मैचो में 157 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल टॉप 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ो की लिस्ट पर गौर करे तो उसमें 6 स्पिन गेंदबाज़ शामिल हैं, जिससे साफ तौर पर पता चलता है, कि टी20 क्रिकेट में स्पिनर काफी महत्तवपूर्ण हो गए हैं।
| नंबर | खिलाड़ी | मैच | पारियां | ओवर | रन | विकेट | एक मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन | औसत | इकॉनमी रेट | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट कितनी बार लिए | 5 विकेट कितनी बार लिए |
| 1 | लसिथ मलिंगा | 122 | 122 | 471.1 | 3366 | 170 | 13 रन देकर 5 विकेट | 19.85 | 7 | 16.62 | 6 | 1 |
| 2 | अमित मिश्रा | 147 | 147 | 516.5 | 3795 | 157 | 17 रन देकर 5 विकेट | 24.17 | 7 | 19.75 | 3 | 1 |
| 3 | हरभजन सिंह | 160 | 157 | 562.2 | 3967 | 150 | 18 रन देकर 5 विकेट | 26.44 | 7 | 22.49 | 1 | 1 |
| 4 | पीयूष चावला | 157 | 156 | 520.4 | 4072 | 150 | 17 रन देकर 4 विकेट | 27.14 | 8 | 20.82 | 2 | 0 |
| 5 | ड्वेन ब्रावो | 134 | 131 | 431 | 3617 | 147 | 22 रन देकर 4 विकेट | 24.61 | 8 | 17.59 | 2 | 0 |
| 6 | भुवनेश्वर कुमार | 117 | 117 | 435.2 | 3154 | 133 | 19 रन देकर 5 विकेट | 23.71 | 7 | 19.63 | 2 | 1 |
| 7 | रविचंद्रन अश्विन | 139 | 136 | 487.2 | 3310 | 125 | 34 रन देकर 4 विकेट | 26.48 | 7 | 23.39 | 1 | 0 |
| 8 | सुनील नारायण | 110 | 109 | 426.2 | 2845 | 122 | 19 रन देकर 5 विकेट | 23.31 | 7 | 20.96 | 6 | 1 |
| 9 | उमेश यादव | 119 | 118 | 413.2 | 3496 | 119 | 24 रन देकर 4 विकेट | 29.37 | 8 | 20.84 | 2 | 0 |
| 10 | रवींद्र जडेजा | 170 | 142 | 415.5 | 3152 | 108 | 16 रन देकर 5 विकेट | 29.18 | 8 | 23.1 | 3 | 1 |
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…